संवाद - कलयुग और सीता माता - By Rekha Vinit Jindal
Written By: rekha vinit jindal
Category: poetry
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
Rekha Vinit Jindal presents "संवाद - कलयुग और सीता माता," a profound poetic composition in the Poetry category of the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. This piece offers a symbolic reinterpretation of a renowned episode from the Ramayana, inviting readers to explore themes of self-reflection and inner transformation. The competition, hosted by Hashtag Kalakar, welcomes participants from around the world to showcase their literary talents.
About the Work
In "संवाद - कलयुग और सीता माता," Rekha Vinit Jindal uses vivid imagery and metaphorical dialogue to explore complex themes such as inner vices and self-purification. The work invites introspection, encouraging readers to look beyond external narratives and engage in personal reflection. The style is contemplative, with a rich tapestry of symbolic references to mythological motifs.
संवाद - कलयुग और सीता माता
Original Submission by rekha vinit jindal
संवाद : कलयुग और सीता माता
प्रस्तावना
'संवाद : कलयुग और सीता माता' रामायण के एक प्रसिद्ध प्रसंग की प्रतीकात्मक पुनर्व्याख्या है। इस कविता में सीता माता और कलयुग के संवाद के माध्यम से लक्ष्मण रेखा को मन की सीमाओं, रावण को भीतर के विकारों और श्रीराम को आत्मशुद्धि के प्रतीक के रूप में देखा गया है। यह रचना बाहरी घटनाओं की व्याख्या से आगे बढ़कर पाठक को आत्मचिंतन की ओर ले जाने का एक विनम्र प्रयास है।
---------------------------------------------------------------------------
हे माते ! क्यूं रख न सकीं तुम
लक्ष्मण रेखा का मान?
तुम भार्या मर्यादा पुरुषोत्तम की
तुम पुत्री उत्तम कुल की
स्वयं परिभाषा हो तुम नारी की
क्या रहा नहीं तुमको ये भान ?
सीता माता का कलयुग को जवाब देती है:
देखोगे जब तुम ज्ञान नेत्र से
उत्तर स्वयं प्रगट हो जायेगा
आलोचना त्याग जब मन यह तुम्हारा
जिज्ञासु बन जायेगा
अहंकार का भाव स्वयं ही
समर्पण में बदल जाएगा
सुनो कलयुग,
लक्ष्मण रेखा है मन के बंधन
परिमिति तुम्हारे ज्ञान की
इस रेखा के भीतर रहकर ,तुम
करते रक्षा अभिमान की
तुम ना जानो माया ने किस
रूप में तुमको आ घेरा है
तेरे अपने विकारों ने
पहना जोगी का चोला है
दुनिया में दिखते ऐब तुझे, जबकि
तेरे मन में उसका डेरा है
जिस पल लांघोघे लक्ष्मण रेखा
रावण को स्वयं में पाओगे
कहीं और नहीं वो छिपा
था भीतर
यह जान बड़ा पछताओगे
"श्री राम " करेंगे मन की शुद्धि
अहंकार का नाश करेंगे
जीवन सफ़ल हो जायेगा
तुम "मुक्ति" पा जाओगे ।
कलयुग को भूल का बोध हुआ , उसने
शीश झुकाकर नमन किया
नाज़ था उसको जिस बुद्धि पर
उस पर माया का ऐसा पर्दा है
समझ न आया मार्ग उसे जो
प्रभु ने चलकर बताया है
मिलने को श्री राम से कलयुग हुआ अधीर
प्रभु देखते बाट कभी से , बस करनी पार लकीर ।।
सियावर रामचंद्र की जय ।
रेखा विनीत
03.02.2024
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform that brings together literary enthusiasts from across the globe. It celebrates diverse voices and creative expressions, offering participants an opportunity to share their unique perspectives through poetry and creative writing.
Thank you, Rekha Vinit Jindal, for your insightful contribution, "संवाद - कलयुग और सीता माता," to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your work adds a valuable dimension to the competition, reflecting deep introspection and cultural richness. We appreciate your participation and look forward to more of your profound literary expressions.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments