लूट-मार ( ग़ज़ल) - By Yugmahalaya (pen name) Sandeep Kumar Singh
- Hashtag Kalakar
- 2 hours ago
- 4 min read
Written By: Yugmahalaya ( pen name) Sandeep kumar singh
Category: Poetry
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
Step into the world of Yugmahalaya (pen name) Sandeep Kumar Singh with their captivating poetic creation, "लूट-मार (ग़ज़ल)." This poignant piece is a part of the esteemed Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. In this ghazal, Yugmahalaya masterfully weaves themes of introspection, love, and the inevitable play of fate, demonstrating the timeless beauty and depth of Hindi literature.
About the Work
"लूट-मार" is an evocative ghazal that combines vivid imagery with profound reflections on life's dualities. The poem explores themes of hope, love, betrayal, and the relentless passage of time. The contrast between nature's beauty and human emotion is particularly striking, as Yugmahalaya paints a picture of both external and internal landscapes with lyrical grace.
लूट-मार ( ग़ज़ल)
Original Submission by Yugmahalaya ( pen name) Sandeep kumar singh
।लूटमार।
नज़रिया १
एक कतरा शाम थी,
गजल के एक जाम सी।
शायराना महताब,
और इश्क बेहिसाब।
एक आसमान है ,
एक ही जमीन है।
एक दिलफरेब है,
एक दिलनशीन है।
जहाँ पनाह पाता है,
ऐसी ये दयार है।
कलंदरों की रहगुजर,
फकीरों का बाजार है।
जो लुट गए, वो बादशाह,
ये ऐसी लूट-मार है।
सूरज की है आगोश में,
इक हसीन शाम जब।
कस रहे हैं फ़िकरे,
ये परिंदे, नामुराद सब।
दरवेश, सब दरख़्तों को,
लिखा है खत, हवाओं ने,
“बातें छोड़ो दीन की,
आओ हमारी बाँहों में।
कहाँ यहाँ हैं बंदिशें,
कहाँ यहाँ दीवार है”?
जहाँ पनाह पाता है,
ऐसी ये दयार है।
कलंदरों की रहगुजर,
फकीरों का बाजार है।
जो लुट गए, वो बादशाह,
ये ऐसी लूट-मार है।
चिलमनें गिरी इधर,
चिरागों की लड़ी नजर।
रोशनी की थी अदा,
धुआँ-धुआँ हुए जिगर।
महफिलें जमीन की,
सिर आसमाँ उठाए हैं।
नवेली रात, बाँध चाँद,
पल्लू से, नचाए हैं।
जहाँ की बेहोशियों में,
होश का खुमार है।
जहाँ पनाह पाता है,
ऐसी ये दयार है।
कलंदरों की रहगुजर,
फकीरों का बाजार है।
जो लुट गए, वो बादशाह,
ये ऐसी लूट-मार है।
गली में हैं रंगीले झरने,
और जवाँ बहार है।
पत्थरों के होठों पे,
नदी के रुख़सार हैं।
खुला है घाट, आसमाँ का,
मौज में हयाएँ हैं।
शबनम और तारे,
साथ-साथ ही नहाएँ हैं।
कौन अपने अक्स से ,
यहाँ पे बेजार है?
आदमी ही, आईनों से,
रहता शर्मसार है।
जहाँ पनाह पाता है,
ऐसी ये दयार है।
कलंदरों की रहगुजर,
फकीरों का बाजार है।
जो लुट गए, वो बादशाह,
ये ऐसी लूट-मार है।
सूफियाना परबतों पे,
धुंध है इशारों की,
रेत की है दिल्लगी,
बेखुदी मीनारों की।
समंदरों के पाँव में,
है दास्ताँ, आवारों की।
डूबना है शौक,
किसको फिक्र है किनारों की।
मोहब्बतों के इम्तिहान,
बीच मँझदार हैं।
मिट्टी के खिलौने है,
खड़े ,जो, उस पार हैं।
जहाँ पनाह पाता है,
ऐसी ये दयार है।
कलंदरों की रहगुज़र,
फकीरों का बाजार है।
जो लुट गए, वो बादशाह,
ये ऐसी लूट-मार है।
______________________________
नज़रिया २
कतरा-कतरा शाम है,
और गम तमाम हैं।
दरख़्तों को रिझाने में ,
हवाएँ नाकाम हैं।
चिराग, महताब,
आज दोनों ही उदास हैं।
इश्क की उड़ान को,
परिंदों की तलाश है।
दीन और धरम के सुनते,
किस्से बेपनाह हैं।
आदमी की फितरतों में,
आदमी गुनाह है।
किताबों से निकल रहे,
जहीन कारोबार हैं।
साजिशों की रहगुजर,
फरेब के बाजार हैं।
नश्तरों के बाग में,
लहू सदाबहार हैं।
दर्द के ज़मीर का,
कहाँ अब एतबार है?
रिश्तों में मची हुई,
ये कैसी लूट-मार है?
धूप ने हैं,तोड़ी चूड़ियाँ,
कफ़न सुनहरे पर।
पत्थरों के हैं निशाँ,
चाँद के कलेजे पर।
गली में गुल चिराग हैं,
बुझे-बुझे ईमान पर।
रात बावली बिकी,
कौड़ियों के दाम पर।
खंजरों की ख्वाहिशें,
है ज़हर ज़ुबान पर,
खौफ में हैं फुरसतें,
आदमी है काम पर।
जमाना झूम जाता है,
सौदे के सलाम पर।
लिबास बादशाहों के,
हैं सब के सब गुलाम, पर।
आदमी के कारखाने,
आदमी तैयार है।
आदमी को आदमी का,
फिर भी इंतजार है।
सलीका और अदब यही,
हुनर में जो शुमार है।
सीने से लगा के,
पीठ पीछे होता वार है।
जिंदगी के फलसफे में,
मरना बार-बार है।
चलन है ये जमाने का,
कहाँ ये लूट-मार है?
मंजिलों का जश्न ये,
रास्तों की हार है।
रास्ते में मातमों की,
लंबी इक कतार है।
और,और,और,शौक,
कितना ये बीमार है?
उठा के ले गया जहाँ,
वो कौन शहसवार है?
रूह और जिस्म,
दो घड़ी का ,
बस करार है।
रवानगी की शर्त में,
कहाँ ये संसार है?
आखिरी लुटेरा वो,
उसी का सब उधार है।
नहीं किसी को बख्शता,
उसी की लूट-मार है।
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar celebrates the richness of poetic expression and creative writing from around the world. This prestigious platform invites writers and poets to showcase their literary talents, fostering a global appreciation for diverse voices and languages.
We extend our heartfelt gratitude to Yugmahalaya (pen name) Sandeep Kumar Singh for sharing the beautiful ghazal "लूट-मार" with us. Your participation in the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 enriches the tapestry of voices that make this event truly special.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments