जंग-२ - By Yugmahalaya (pen name) Sandeep Kumar Singh
- Hashtag Kalakar
- 1 hour ago
- 4 min read
Written By: Yugmahalaya ( pen name) Sandeep Kumar singh
Category: Poetry( नज्म)
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
In the thought-provoking poem "जंग-२," Yugmahalaya (pen name) Sandeep Kumar Singh invites readers into a reflective exploration of themes surrounding war and peace. This submission to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 showcases the poet's deep understanding of the human condition and the consequences of conflict. This work resonates with universal themes that speak to the heart and soul, offering a poignant commentary on the world we live in.
About the Work
"जंग-२" vividly captures the stark realities and ironies of war using rich imagery and a contemplative tone. The poem weaves together powerful metaphors and poignant juxtapositions to highlight the tragic consequences of conflict while questioning humanity's choices. Its evocative language and rhythmic flow create a haunting portrayal of the yearning for peace amidst chaos. The work's reflective nature leaves a lasting impact, urging readers to ponder the futility and cost of war.
जंग-२
Original Submission by Yugmahalaya ( pen name) Sandeep Kumar singh
जंग-२
झूमते बारूद हैं और हैं नशे में तख्त-ओ-ताज।
श्मशानों में महफिल सजी हैं,
मकबरों में जश्न आज।
होंठ प्यासे हैं ज़मीं के,
बादलों में आग है।
जिंदगी की है जुबाँ और मौत का ये राग है।
गमज़दा हैं जो,
उन अहसासों की किल्लत लाए हो।
है, पनाहों में जहाँ, जिसकी,
वो जिल्लत लाए हो।
कैसे बादल हो, बदल कर रूप, बनकर धूप,
अब तुम आए हो?
प्यार की प्यासी है धरती,
जंग लेकर आए हो?
अमन के फैले हैं दामन,
सिर कलम जिसमें सजे।
खेमे से निकली हैं फ़ौजें,
हैं नगाड़े फिर बजे।
रात की संगीनों पर हैं,
चाँद-तारों के लहू।
शमशीरों की जद में दुआ,
आमीन मैं कैसे कहूँ?
आदमी का है जहाँ, क्या,
आदमी तुम पाए हों?
आदमी का कत्ल कर,
बन आदमी तुम आए हो।
कैसे बादल हो, बदल कर रूप,
बनकर धूप, अब तुम आए हो?
प्यार की प्यासी है धरती,
जंग लेकर आए हो?
जोर की तारीखों में ,
ताकत की दुनिया दर्ज हैं।
आँसुओं की मुफलिसी,
दरिया लहू का कर्ज है।
मुर्दों का इकबाल है,
सिर झुकाना फर्ज है।
चलती-फिरती लाशों ने,
ओढ़े कफ़न , खुदगर्ज हैं।
मजबूरियों के आइने,
हमको दिखाने आए हो।
दाँव पर हमको लगाने,
बन मुहाफिज आए हो।
कैसे बादल हो, बदलकर रूप, बनकर धूप,
अब तुम आए हो?
प्यार की प्यासी है धरती,
जंग लेकर आए हो?
दुनिया के रहबर तुम्हीं,
तुम हो मालिक दो जहाँ।
रह गए इंसान, जो,
न बन सके शाह-ए-खुदा।
न मिली धरती जिन्हें,
हैं, आस्माँ, जिनसे खफा।
तुम ही कहो,
इंसानियत के दौर वो जाएँ कहाँ?
झुक गए जो सिर,
फतह उनकी सुनाने आए हो।
आदमी की शर्म का मातम मनाने आए हो।
कैसे बादल हो, बदल कर रूप, बनकर धूप अब तुम आए हो?
प्यार की प्यासी है धरती,
जंग लेकर आए हो?
कौन सी तंजीम हैं ये,
कौन सा ये इल्म है?
बेड़ियों में हैं खुदा और ताज पहने जुल्म है।
जंजीरों की झंकारों में हैं,
सरहदों की दास्ताँ।
कैद अपनी रूह में हम,
है तुम्हारी हद कहाँ?
ताजे गुलाबों के कफ़न,
काँटों से जो सिलवाओगे,
है ग़ुमाँ तुमको,
तुम्ही तो बागबान कहलाओगे ।
सच से छिपे ताउम्र,
कैसे झूठ से बच पाओगे?
अपनी तलवारों की जद में,
तुम भी इक दिन आओगे।
टूटी दीवारों के साए,
फिर बनाने आए हो।
न बच सके अपने वहम से,
हमको बचाने आए हो।
कैसे बादल हो ,बदलकर रूप, बनकर धूप,
अब तुम आए हो?
प्यार की प्यासी है धरती जंग लेकर आए हो?
तारीखों के हैं बादशाह जो,
हैं कहाँ फनकार वो?
मौज में आकर जो छेड़ें,
असलहों के तार को।
आख़िरी साँसें कयामत,
धड़कनों तुम दाद दो।
जिंदादिली, सौदागरों की,
मौत के बाजार को।
इतिहास है प्यासा हुआ,
उसको लहू की धार दो।
जो झुकें न, सिर उतारो,
हुक्म है, तलवार को।
क्या है अदब,तहजीब क्या,
हमको सिखाने आए हो।
आदमी को जानवर, क्योंकर बनाने आए हो?
कैसे बादल हो, बदलकर रूप ,बनकर धूप,
अब तुम आए हो?
प्यार की प्यासी है धरती,
जंग लेकर आए हो?
चीखें हैं कुछ तोतली,
हैं मां की लोरी बोलती।
किसके हिस्से के कफ़न,
मां दूध से हैं तोलती?
जब्र की है इंतहा,
नश्तर लहू में घोलती।
हुक्मरानों का हुकुम,
दुनिया जुबां न खोलती।
दहशतों के हैं ये करतब,
दहकान चुप हैं,चुप मुहज्जब।
आदमी से छीन लेता,
आदमी को, दीन-मज़हब।
आग का ये खेल है,
अश्क जुर्माने भरेंगे।
रोशनी की शर्त पर,
तेरे-मेरे घर जलेंगे।
जुल्म का इंसाफ है ये,
रंक, राजा सब मरेंगे।
बन गए हैं जो खुदा,
वो अब खुदा से कब डरेंगे?
तारीख पर खुद को सजाने,
बन बहाने आए हो।
दाग दामन पे लिए,
हमको मिटाने आए हो ।
कैसे बादल हो,बदल कर रूप, बनकर धूप,
अब तुम आए हो?
प्यार की प्यासी है धरती जंग लेकर आए हो?
देखता है ये जहाँ,
अपने उतरते रंग को।
खौफ में अपने लगाए,
जंग की पैबंद जो।
ले रहे लाशों से साँसें,
दिल हैं, कितने तंग वो!
बे-लिबास हैं बादशाह,
बुजदिलाना, ढंग वो।
रात के ही रास्ते,
मंजिलों की भोर है।
सूरज से है जो अजनबी,
वो बादशाह कमजोर है।
है क्या गलत और क्या सही,
वक्त लिखता है बही।
जो हम नहीं ,तुम भी नहीं,
ये दौर बदलेगा कभी।
वक्त से हारे हो तुम,
हमको जिताने आए हो।
जो तुम नहीं खुद जानते,
हमको बताने आए हो।
कैसे बादल हो ,बदलकर रूप, बनकर धूप,
अब तुम आए हो?
प्यार की प्यासी है धरती,
जंग लेकर आए हो?
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform that invites writers and poets from around the world to showcase their literary talents. This event celebrates diverse voices and creative expressions, providing participants the opportunity to share their unique perspectives on global themes. The competition fosters a vibrant community of writers dedicated to exploring the depth and breadth of human experience through words.
We extend our heartfelt thanks to Yugmahalaya (pen name) Sandeep Kumar Singh for sharing "जंग-२" with us. Your contribution to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 is greatly appreciated. Your insightful exploration of war and peace offers profound reflections that resonate deeply. We look forward to seeing more of your evocative work in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments