लिखना है... पर आज नहीं - By Sachin Kumar
Written By: Sachin kumar
Category: Free Verse Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
In the Poetry and Creative Writing Competition 2026, Sachin Kumar presents a poignant piece titled "लिखना है... पर आज नहीं." This free verse poem invites readers into a realm of vivid imagery and emotive storytelling. Sachin's work reflects a deep understanding of the human condition, capturing moments that often go unnoticed in the hustle of daily life. Through his words, Sachin offers a glimpse into the beauty and complexity of seemingly mundane experiences.
About the Work
Sachin Kumar's poem "लिखना है... पर आज नहीं" is a tapestry of vivid imagery and introspective musings. The piece eloquently captures the essence of overlooked moments and the unspoken narratives woven into everyday life. With a reflective tone, Sachin's free verse explores themes of nostalgia, longing, and the passage of time, urging readers to find beauty and meaning in the unnoticed corners of their world.
लिखना है... पर आज नहीं
Original Submission by Sachin kumar
लिखना है? तो लिखो-
उस चाय की टपरी के बेंच के बारे में, जिस पर बीती रात के दो कप अब तक चिपके हैं और सूरज की पहली किरण उन पर मक्खियों का जुलूस निकाल रही है!
लिखो उस बुझते हुए चूल्हे की राख के बारे में, जो सुबह उठने वाले बूढ़े हाथों को गर्माहट देने की आखिरी ज़िद कर रही है!
तुम लिख सकते हो उस पुरानी डायरी के मुड़े हुए पन्ने के बारे में, जिस पर सूखे गुलाब के नीचे किसी का नंबर आधा कट गया है!
कभी लिखकर देखो उस आवारा कुत्ते के थके हुए पंजों के बारे में, जो सीमेंट की पक्की सड़क पर छांव ढूँढते-ढूँढते हाँफ रहा है!
या लिखो उस दीवार घड़ी की टिक-टिक के बारे में, जो घर के इकलौते बेटे के परदेस जाने के बाद से कुछ ज़्यादा ही तेज़ आवाज़ में बोलती है!
तुम लिखो किराए के उस मकान की चौखट को, जो हर महीने की पहली तारीख को मकान मालिक के भारी जूतों का इंतज़ार करती है!
किसी दिन उतार दो पन्ने पर, उस फटे हुए छाते की मजबूरी... जिसे बारिश रुकने के बाद भी धूप में खोलकर बैठना पड़ता है!
तुम लिखकर देखो उस रेलवे स्टेशन के कुली के कंधे के गद्दे के बारे में, जिसने पिछले बीस साल से किसी का बोझ ढोते-ढोते अपनी ही रीढ़ की हड्डी भुला दी है!
चाहो तो उस चौराहे के सिग्नल की पीली बत्ती के बारे में लिख सकते हो, जो जलती कम है और लोगों की गालियाँ ज़्यादा खाती है!
लिखो दफ़्तर की उस काँच की खिड़की पर जमी धुंध के बारे में, जिस पर कोई उदास उँगली रोज़ एक अधूरा नाम लिख देती है!
तुम लिखो बस की उस आखिरी सीट के बारे में, जहाँ बैठकर कोई लड़की शहर छूटने का ग़म खिड़की से बाहर उड़ते धूल के गुबार में तलाशती है!
या लिखो उस मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे अंधे भिखारी के कटोरे में पड़े उन सिक्कों के बारे में, जो आपस में टकराकर भी एकदम ख़ामोश लगते हैं!
लिख सकते हो तो लिखो उस माँ की फटी हुई एड़ियों के बारे में, जो हर रोज़ रसोई से लेकर आँगन तक बिना थके घिसती रहती हैं!
और उस पिता के पुराने चश्मे के बारे में भी, जिसका एक काँच सेलोटेप के सहारे अपनी इज़्ज़त बचाए खड़ा है!
लिखो उस परचून की दुकान के तौलिये के बारे में, जिस पर दुकानदार रोज़ शाम को अपना पसीना और ग्राहकों का हिसाब पोछता है!
लिखो उस फटे हुए लिफ़ाफ़े के बारे में, जिसमें रखी चिट्ठी अब इतनी पुरानी हो चुकी है कि उसके अल्फ़ाज़ खुद-ब-खुद हवा में घुलने लगे हैं!
लिखो उस सूने पार्क के झूले के बारे में, जो हवा चलने पर भी बस एक तरफ़ झुककर बेजान-सा हिलता रहता है!
लिखो किसी थके हुए मज़दूर के टिफिन के डिब्बे के बारे में, जिसमें सुबह की सूखी रोटी के साथ थोड़ा-सा अचार और घर की अनकही यादें बंद हैं!
लिखो कुछ ऐसा जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया...
लिखो, क्योंकि तुम्हारी अपनी दुनिया के कोने में भी बहुत-सी परतें जमी हैं!
लिखो कुछ ऐसा जिस पर कभी किसी की नज़र न पड़ी हो, क्योंकि तुम्हारे पास बहुत-सी कहानियाँ हैं...
लिखो, जिसको पढ़कर कोई वाह-वाह न करे!
लिखो कि तुम्हारे लिखे का कोई चर्चा न हो!
लिखो, जिसको पढ़कर कोई तालियाँ न बजाए!
लिखो कि तुम्हारे लिखे की कोई नुमाइश न हो!
लिखो बस... कि अभी बहुत कुछ लिखना है तुम्हें!
पर यह सब तो तुम्हें कल से लिखना है...
आज तो तुम्हें बस उसके गालों के उस छोटे-से तिल के बारे में लिखना है,
जिस पर रुककर तुम्हारी सारी दुनिया ठहर जाती है!
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform for writers to showcase their talent and creativity. This competition celebrates diverse voices and unique storytelling, inviting participants to explore various themes and forms. It is an opportunity for writers to connect, inspire, and be inspired by the power of words.
We extend our heartfelt gratitude to Sachin Kumar for his evocative contribution, "लिखना है... पर आज नहीं," to the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Sachin's ability to capture the essence of everyday moments through his poetry is truly remarkable. We look forward to seeing more of his insightful work in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.


Comments