मैं बनूँगी कृष्ण - By VIBHA BHATNAGAR
Written By: VIBHA BHATNAGAR
Category: Poetry
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
In a stirring contribution to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026, Vibha Bhatnagar presents her evocative poem "मैं बनूँगी कृष्ण". Engaging with themes of self-realization and emotional resilience, this work encapsulates a journey of inner conflict and resolution. Vibha's poetic expression is a testament to her reflective insights, making her entry in the poetry category a compelling addition to the competition.
About the Work
Vibha Bhatnagar's "मैं बनूँगी कृष्ण" delves into the depths of personal struggle and transformation. The poem's vivid imagery and introspective tone evoke a sense of urgency and determination. Through a narrative that questions past silence and embraces empowerment, Vibha crafts a powerful message of hope and strength. It’s a declaration of becoming one's own savior in the face of adversity.
मैं बनूँगी कृष्ण
Original Submission by VIBHA BHATNAGAR
मैं बनूँगी कृष्ण
ये कैसी कश्मकश है, ये कैसी उलझन है। (2)
नाराज़ हूँ, हाँ, मैं नाराज़ हूँ, शायद अपने से या अपनों से।
या शायद अपनी बुज़दिली से। बुज़दिल? मैं बुज़दिल नहीं हूँ।
मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया।
लेकिन शायद एक गलती की है मैंने, बचपन से,
चुप रहने की।
चुप रहने की गलती की है मैंने,
उसकी सज़ा आज भी भुगत रही हूँ।
क्यों कोई मेरी ज़िंदगी में कृष्ण बनकर नहीं आया, (2)
और ये समझाया कि अपनों से लड़ना, तुम्हारी बत्तमीज़ी नहीं।
क्यों तुमने अपना हक छोड़ा? क्यों सबके आगे घुटने टेके?
सहना। सहना, अब ये मेरी ज़िंदगी का हिस्सा है।
लड़ती हूँ खुद से हर रोज़, हर पल (2)
आस्था डगमगाने लगती है, मेरी आस्था डगमगाने लगती है,
जब खुद को टूटता पाती हूँ।
सोचती हूँ, किस मिट्टी की बनी हूँ, किस मिट्टी की बनी हूँ,
क्यों सहती हूँ।
बस बहुत हुआ, बस बहुत हुआ अब।
अब उठना है, भिड़ जाना है। (2)
मेरी खामोशी को मेरी बुज़दिली न समझा जाए,
आगाह करती हूँ, मेरी खामोशी को मेरी बुज़दिली न समझा जाए।
ये तो तूफान के आने का आगाज़ है।
खैर, मेरी छोड़ो, मैं उम्र की उस दहलीज़ पर हूँ,
जहाँ इन गीले-शिकवों की कोई जगह नहीं।
पर सोचती हूँ, जो मेरे साथ हुआ, क्या वो मेरे बच्चों के साथ..........
नहीं, बिल्कुल नहीं, सोचती हूँ तो रूह काँपती है।
क्या ये मेरे जिगर के टुकड़ों के साथ भी होगा,
बिल्कुल नहीं।
मेरे जीवन में तो कोई कृष्ण बनकर नहीं आया,
मैंने इंतज़ार किया लेकिन मेरे जीवन में कोई कृष्ण नहीं आया,
पर अपने लाडलों के जीवन का कृष्ण मैं बनूँगी।
मैं बनूँगी कृष्ण, मैं बनूँगी कृष्ण।
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026, hosted by Hashtag Kalakar, celebrates the richness of creative expression from around the world. This prestigious platform invites poets and writers to share their unique voices, fostering a vibrant community of literary talent. The competition is a celebration of diverse narratives and innovative storytelling.
We extend our heartfelt thanks to Vibha Bhatnagar for her profound contribution, "मैं बनूँगी कृष्ण", to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your exploration of personal growth and resilience adds a significant voice to the event. We appreciate your participation and look forward to more of your insightful creations.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.


Comments