top of page

मानव (कविता) - By Yugmahalaya (pen name) Sandeep Kumar Singh

Written By: Yugmahalaya( pen name) Sandeep Kumar singh

Category: Poetry

Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026

In the realm of poetic expression, Yugmahalaya (pen name) Sandeep Kumar Singh presents "मानव (कविता)," a thought-provoking piece that delves into the essence of human existence. This work forms part of the esteemed Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Through his insightful verses, Yugmahalaya invites readers to reflect on themes of self-discovery and liberation, making his contribution a noteworthy addition to the competition's rich tapestry of creative works.

About the Work

"मानव (कविता)" skillfully explores the intricate journey of human consciousness, using vivid imagery and a contemplative tone. The poem challenges readers to confront the limitations imposed by their own shadows and encourages a pursuit of spiritual freedom. Through its layered metaphors and philosophical musings, Yugmahalaya crafts a narrative that resonates with the universal quest for meaning and transcendence.

मानव ( कविता)

Original Submission by Yugmahalaya( pen name) Sandeep Kumar singh

3.मानव

अपनी परछाईं के कैदी,

उठ,मिला निगाहें सूरज से।

साँसों की सूली पर चढ़कर,

कब मिली मुक्ति है दो गज से?

धर, धूल धरा की ,ध्येय, पथिक!

विस्तृत आकाश हो मस्तक पे।

जीवन संकल्प युगों का है,

मत हो विह्वल इस धीरज से。

छाया की सीमा में माया,

माया की सीमा में काया,

साधक ओ! मुक्त साधना के,

बन्धन का क्रन्दन क्यों भाया?

अलख निरंजन का विरसा ,

इस भ्रमर रूप में क्यों आया?

रस,रूप,गन्ध से हो घायल,

मानव कब मानव हो पाया?

वो देख ,बुलाते कौन तुझ्रे,

मानव-महिमा के मौन,बुझे।

धराशायी स्मृतियाँ हैं,

स्मारक , सब गौण, सजे।

भ्रम का भव है सत्कार यहाँ,

पूजा भी प्रतिकार जहाँ।

इस उत्सव में उद्गार कहाँ,

मन का भय है,अधिकार कहाँ?

जब कण-कण कण्टक पथ होगा,

संघर्ष, सूर्य का रथ होगा,

समय का मस्तक गर्वोन्मत्त ,

अभिनंदन से लथपथ होगा।

लहू,लालिमा प्राची की,

ब्रह्मांड तेरा परिपथ होगा।

नक्षत्रों की चाल बदलता,

अडिग चरण का हठ होगा。

पथ- प्रशस्त अभिलाषा है,

भ्रमित भीड़ की भाषा है।

अक्षर वो बड़े निरक्षर हैं,

एक रटी हुई परिभाषा हैं।

ठगिनी ये ठग की माया है,

जिसे पकड रहे वो छाया है।

बस, अहं सिक्त हो पाया है।

बंजर प्राणों पर उगी हुई,

चलती- फिरती एक काया है।

जर्जर हाथों से छूट गए,

हाय! वो खिलौने टूट गए।

जो अन्धकार को कूट गए ,

जिनके पग छाले फूट गए,

मानव होने का बृहत्तर सुख,

मानव अनाम वो लूट गए।

जो पंख ही खोल न पाए तुम,

अपना सच बोल न पाए तुम,

बन्दीगृह के किंचन वैभव से,

तिल भर भी डोल न पाए तुम।

सब संचित है,पर वंचित है,

आसव अगाध पर किंचित है,

तृष्णा ,पर तौल न पाए तुम,

जीवन अनमोल चुकाए तुम.

क्या मात्र अयोध्या राम की थी?

और वृन्दा घनश्याम की थी?

सीमाओं को पार किया,

सत से सम ,संसार किया।

देवों की पावन धाम जो थी,

पृथ्वी उनका परिणाम ही थी।

मानव उसने चरितार्थ किया,

रज-रज जिसने परमार्थ किया।

मानव स्वरूप में आ जिसने,

देवों को कृतार्थ किया।

न बँधा कभी जो बँधन में

वो है अशेष अभिनंदन में।

कुछ लिया नहीं,सब दिया यहीं,

जो गलत हुआ ,सब किया सही,

पर अहं शक्ति का जिया नहीं।

उनकी दासी बन गई मही।

जो अगम मार्ग पर चलते हैं,

वो सूर्य कहाँ,कब ढलते हैं?

भगवान तो ऐसे बनते हैं,

मानव जब मानव गढ़ते हैं।

जिस पथ पर तेरा नाम न हो,

जब तक उसका निर्माण न हो,

चलते रह्ना ,जलते रह्ना,

जब तक अन्तिम प्रणाम न हो।

यही मनुज का मोक्ष मार्ग,

देवों की अतृप्त लालसा है।

मुक्ति का सोपान यही,

सद्गति का खुला द्वार सा है।

जीना- मरना उनके हिस्से,

जो कैद हुए परछाईं में,

खर्च हुए वो जीवन हैं,

मृत्यु से हाथापाई में।

उल्लेख उन्ही का है होता,

मृत्यु से मिली बधाई में,

अविजित रहे सूरमा जो,

खुद से हुई लडाई में।

आरम्भ नहीं ,कोई अन्त नहीं,

है यही धर्म ,है सन्त यही।

जीवन एक शुद्ध आचरण है,

अपने चरित्र का हन्त नहीं।

समय से युद्ध आमरण है,

चलो वहीं जहाँ पंथ नहीं।

युग- युग का प्रबुद्ध संकलन है,

मानव है जो,अरिहंत वही।

About the Competition

The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious event celebrating literary creativity across the globe. It provides a platform for poets and writers to showcase their talents and share their unique perspectives. This competition highlights diverse voices and encourages the exploration of innovative themes and artistic expressions.

We extend our heartfelt gratitude to Yugmahalaya (pen name) Sandeep Kumar Singh for sharing "मानव (कविता)" with us. His participation enriches the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026, and we are honored to feature his profound exploration of human essence and liberation.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
Sticky - By Dayeon Kim

Written By: Dayeon Kim Category: Poetry Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 Dayeon Kim, writing under the name Sticky, presents a captivating piece titled "Sticky" in the

 
 
 
Burnt - By Dayeon Kim

Written By: Dayeon Kim Category: Poetry Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 In the realm of evocative poetry, Dayeon Kim presents "Burnt," a compelling piece submitted to

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page