बेटी की माँ - By Menka Tyagi
Written By: Menka Tyagi
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Menka Tyagi, writing under the name Beti ki Maa, presents a poignant piece of poetry titled "बेटी की माँ" in the Poetry category of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This evocative work delves into the intricacies of being a mother to a daughter, navigating societal expectations and personal sacrifices. The poem offers a heartfelt exploration of maternal love and the challenges faced by mothers in nurturing their daughters' dreams.
About the Work
"बेटी की माँ" unfolds with a deep emotional resonance, capturing the essence of a mother's journey with vivid imagery and heartfelt expression. The poem reflects on societal pressures and the protective instincts that define a mother's role. Through its evocative language, it paints a picture of enduring love and resilience, highlighting the silent struggles and hopes that accompany the upbringing of a daughter.
Beti ki Maa
Original Submission by Menka Tyagi
बेटी की माँ
एक औरत जब बनती है माँ ,
एक बेटी की माँ ,
समाज और परिवार के तानों
और उनकी तिरछी नज़रों की बनती है गवाह।
फिर सँभालकर ख़ुद को ,
देखती है अपनी लाड़ली के मुख को ,
और सब कुछ छोड़ देती है ,
फिर नहीं करती वो किसी की परवाह ,
अपनी बेटी की आज़ाद उड़ान के सपने लिए आँखों में ,
उसके पंखों को तराशने में
ख़ुद के सपने कर देती है स्वाहा ।
पर मुश्किलें उसकी अब भी नहीं होती कम …
जब तक बच्ची उसकी सुरक्षित नहीं आ जाती घर ,
तब तक नहीं आता उसके दम में दम ,
पहले जवान बच्चियों की रहती थी जो चिंता माँओं को ,
अब तो दिल घबरा जाता है देखकर ,
अपनी छोटी सी बेटी के साथ चलते सायों को ।
किस पर विश्वास करे और किस पर नहीं ,
कौन ग़लत है और कौन सही ?
सुनकर इधर- उधर से खबरें ऐसी ,
उसके मन की व्यथा , किसी से नहीं जा सकती कही ।
चक्रव्यूह अभी भी ख़त्म न हुआ था ,
अब बेटी की शादी भी उसके सामने एक जुआ था ,
घर - वर अच्छा मिल जाए , रिश्ता ये लंबा चल जाए ,
यह भी धुँधला-सा एक धुआँ था ।
दिल पर पत्थर रखकर ये जुवा भी वो खेलती है ,
उसके हर कहे - अनकहे दुख को वो झेलती है ,
दहेज के लालची भेड़ियों से गर वास्ता पड़ता है ,
तो बेटी की धड़कन उसके दिल में धड़कती है ।
सोचकर हाय ! ये तो बेटी के दुखों की अति है ,
कहीं मार न दे , जला न दे मेरे दिल के टुकड़े को ,
यह सोचकर पल- पल वो तिल- तिल मरती है ।
और अच्छे लोग अगर मिल जाएँ ,
तो चिंता ये कि कहीं आगे चलकर बदल न जाएँ ,
मेरी बेटी भी अच्छे - से रिश्ते निभा पाए ,
मन के इस द्वंद्व से बन जाती है रोगी उसकी काया ,
उलझन और तनाव लगता है उसके ख़ून में समाया,
फिर जब उसकी बेटी बनती है माँ ,
एक बेटी की माँ ,
इस चक्र की फिर वो बन जाती है गवाह ,
एक बेटी की माँ…
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious event celebrating diverse voices in literature. It provides a platform for writers and poets to share their unique perspectives and creative expressions. This competition continues to support and showcase the power of words in connecting communities and inspiring change.
We extend our heartfelt thanks to Menka Tyagi for her moving contribution, "बेटी की माँ," to the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her work beautifully encapsulates the trials and triumphs of motherhood. We look forward to witnessing more of her profound poetic expressions in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.


Comments