नसीब-नसीब की बातें - By Pranav Kadam
Written By: Pranav Kadam
Category: Poetry
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
Experience the evocative world of Pranav Kadam's "नसीब-नसीब की बातें," a compelling entry in the Poetry category of the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Through this thought-provoking piece, Pranav explores the complexities of destiny and personal struggle, crafting a narrative that resonates deeply with its audience. This competition celebrates the artistic expressions of participants from all over the globe, showcasing the diverse voices and creative talents in the field of poetry and creative writing.
About the Work
Pranav Kadam's "नसीब-नसीब की बातें" delves into the intricate dance between fate and personal agency. Through vivid imagery and a poignant narrative style, the poem captures the emotional turmoil and resilience of confronting one's destiny. The work is rich in metaphor, inviting readers to reflect on the inevitability of life's challenges and the strength found in embracing them. Pranav's commanding use of language creates a tapestry of emotion and insight that leaves a lasting impression.
नसीब-नसीब की बातें
Original Submission by Pranav Kadam
दरवाजे पर तीन निर्जर स्वामी पधारे थे
संवाद से पता चला, वे मेरा नसीब लेने आये थे
तोहफ़े में दो दर्द, चार दुख और एक पीड़ा लाये थे
वे मेरा… नसीब लेने आये थे
तोहफ़े में जो भी दिया जायेगा, जिंदगी का पूरा जाम होगा
बदले में मेरा नसीब उनका आजीवन गुलाम होगा
सौदा कुछ ऐसा ही करने आये थे
वे मेरा… नसीब लेने आये थे
अभागा नसीब मेरा, ये बात सुनकर काँपा था
भागा यहाँ-वहाँ, डर के मारे किसी कोने में जा छुपा था
नसीब को बेबस देख, उनकी आँखों में चमक आई थी
महसूस कुछ ऐसा ही करना चाहते थे
वे मेरा… नसीब लेने आये थे
नसीब की दशा देख, मेरा मन चल-बिचल हुआ था
जीवन का रास्ता पहले से ही कष्टों के काँटों से सजा था
इसमें नसीब का क्या दोष, वो तो मेरे संचित कर्मो का रोष था
फिर किसी अजनबी मोड़पर उसे अकेले कैसे छोड़ता था
नसीब मेरे साथ सदा रहेगा, ये मैंने ठान लिया था
उनके अनुरोध को मैंने कड़े शब्दों मैं विरोध किया था
मेरा अवरोध देख, तल्ख़ी आँखों से कोपें तीनों स्वामी
गर्जे ये कहकर, तेरा ये इंकार तुझे ही साकार हो जायेगा
नकारा हुआ तोहफ़ा अब तेरा वजूद बन जायेगा
जिस नसीब को तूने दी हैं पनाह आज
उस नसीब का तू कल से काल तक गुलाम बन जायेगा
पायेगा कुछ भी नहीं जीवन में, ये श्राप हैं हमारा
सारा जीवन तेरा अभिलाषा में बीत जायेगा
द्वेष स्वीकार कर उन्हें हसते-हसते विदा किया था
मेरी नींद मुझसे रूठी थी और कमरा अकेला सोया था
मुझे बिखरा देख नसीब का मन ग्लानि से भर गया था
उस रात पहली बार नसीब मुझे गले लगाकर रोया था
नसीब-नसीब की बातें थी, तू दिलपे मत ले मेरे यार
उड़ाकर ठिठोला उसका, हसीं की दोनों ने लगाई थी बौछार
भोर का समय हुआ था, अब घड़ी में बजे गये थे चार
दैवयोग से दरवाजा फिरसे किसीने खटखटाया था इस बार
ना काँपा, ना डरा, ना किसी कोने जा छुपा था
मेरा नसीब इस समय मेरे साथ खड़ा था
मंजिल अजनबी थी, रास्ता भी अनजान था
परंतु हौसला देकर,मुझे सुलाकर वो खुद दरवाजे पर दौड़ा था
दरवाजे की कुंडी जब उसने हाथ में लेली थी
कंबल के भीतर से दुबककर, मैंने आँखें उसकी ओर टटोली थी
खोला दरवाजा जब नसीब ने, दिव्य रोशनी पुरे कमरे में फैली थी
तीव्रता इतनी बढ़ी की घबराकर मैंने ऑंखें खोली थी
होश में आकर मैंने खुदको सपने में पाया था
एकदम से हकीकत लगने वाला हिस्सा ख़्वाबों में शामिल हुआ था
देखा तो मेरा अभागा खर्राटे लगाकर आराम से सो रहा था
नसीब-नसीब की बातें थी, नसीब-नसीब का किस्सा था
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 is a prestigious event organized by Hashtag Kalakar, celebrating the diverse and vibrant world of poetry and creative writing. This competition provides a platform for writers from various backgrounds to share their unique voices and stories with a global audience. It encourages creativity, expression, and the exploration of new literary landscapes, fostering a community of passionate and talented individuals.
We extend our heartfelt thanks to Pranav Kadam for sharing "नसीब-नसीब की बातें" with us. This captivating piece, part of the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026, offers a profound exploration of destiny and resilience. We appreciate Pranav's contribution to this vibrant literary event and look forward to witnessing more of his creative endeavors in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.


Comments