top of page

तुम्हारे बारे में - By Sachin kumar

4 days ago
3 min read

Written By: Sachin kumar

Category: Creative Non-Fiction

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

Sachin kumar's entry titled "तुम्हारे बारे में" graces the Creative Writing category in the Poetry and Creative Writing Competition 2026, hosted by Hashtag Kalakar. This compelling piece delves deeply into the nature of love, exploring its spiritual and transformative power. Sachin's narrative promises to shift perspectives and elevate the reader's understanding of love to a divine stature.

About the Work

"तुम्हारे बारे में" is a vivid and passionate exploration of love's transcendental and spiritual dimensions. Sachin kumar weaves a tapestry of rich imagery and profound emotions, portraying love as a divine entity that surpasses earthly limitations. His narrative style is both evocative and reflective, inviting readers to immerse themselves in the sanctity and eternal nature of love.

तुम्हारे बारे में

Original Submission by Sachin kumar

मैं लिखूँगा तुम्हारे बारे में... तुम्हारे और मेरे बीच जो प्रेम था, उस पावन प्रेम के बारे में। और ऐसा लिखूँगा कि पढ़ने वालों का प्रेम के प्रति नज़रिया ही बदल जाएगा।

​क्योंकि प्रेम में सभी... प्रेमी नहीं बनते। प्रेम कुछ को प्रेमी या प्रेमिका बनाता है, तो कुछ को सीधे ईश्वर का दर्जा दे देता है...

​मैं तुम्हारे प्रेम को अपना इष्ट, अपना आराध्य, अपना ईश्वर लिखूँगा।

​मेरी हर एक पंक्ति एक मंत्र बन जाएगी, और मेरा पन्ना-पन्ना तुम्हारे मंदिर का गर्भगृह। मैं इतना लिखूँगा तुम्हें कि थक जाएँगे लोग तुम्हें पढ़ते-पढ़ते, पर तुम्हारा ज़िक्र कभी ख़त्म नहीं होगा। जब भी कोई सदियों बाद प्रेम की परिभाषा ढूँढेगा, वह तुम्हारी रूह की इबादत पर आकर ठहर जाएगा।

तुम्हारे सामने सूर्य का तेज भी फीका पड़ जाए, तुम्हारी आँखों के सामने चाँद की चाँदनी भी हल्की लगने लगे।

​तुम्हें देखने के लिए खुद इंद्र देव को भी इस धरा पर आना पड़ जाए, और स्वर्ग की अप्सराओं को भी अपने यौवन पर शर्माना पड़ जाए जब तुम चलोगी, तो हवाएँ अपना रुख बदल लेंगी। जब तुम बोलोगी, तो परिंदे चहकना भूलकर तुम्हें सुनने लगेंगे। वक्त भी थपकी खाकर वहीं रुक जाएगा, ताकि वह तुम्हारे इस अलौकिक रूप को एकटक निहार सके।

​“मैंने इस मतलबी दुनिया की तमाम बंदिशों को पीछे छोड़कर तुम्हें चाहा है। तुम मेरे लिए सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि उस खुदा का साक्षात् रूप हो जिसे मैंने कभी देखा नहीं, पर महसूस हर साँस में किया है।“

​मैं तो चाहता हूँ कि लिखी जानी चाहिए दुनिया की तमाम मुहब्बत तुम्हारे नाम... इतिहास के पन्नों पर जितने भी प्रेमियों के नाम दर्ज हैं, उन सबकी परिणति बस तुम पर आकर पूरी हो।

​तुम्हारी हँसी हमेशा बरक़रार रहे, इसके लिए हर रोज़, हर पहर दुआएँ पढ़ी जानी चाहिए। मंदिरों के शंखनाद से लेकर मस्जिदों की अज़ान तक, बस तुम्हारी मुस्कान की उम्र लंबी होने की मिन्नतें माँगी जानी चाहिए। क्योंकि तुम्हारी एक हँसी ही इस उजाड़ दुनिया को जीने लायक बनाती है।

​मेरी हर इबादत, मेरी हर साँस और मेरा हर शब्द सिर्फ और सिर्फ तुम्हारी सलामती के लिए है।

​बस तुम अपना ख्याल रखना।

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious event showcasing diverse voices in the literary world. It provides a platform for writers to express their creativity and share their unique perspectives with a global audience. The competition celebrates the transformative power of words and the boundless possibilities of artistic expression.

We extend our heartfelt gratitude to Sachin kumar for his captivating submission, "तुम्हारे बारे में," to the Poetry and Creative Writing Competition 2026. His exploration of love's profound nature offers a fresh and divine perspective. We appreciate his contribution and look forward to celebrating more of his creative endeavors.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page