top of page

क्यों नहीं मांगता स्वाधीनता

Oct 23, 2025
1 min read

By Gourav Chandna


काम के इस ज़माने में

अफ़सर को पटाने में

पटाने मै,ये बताने मै,

की मै होनहार हूं ।


काम को पहले खत्म करने की कोशिश में ,

अफ़सर को खुश रखने की कोशिश मै ,

भागता हु,थकता हूँ ,थोड़ी खुशियां त्यागता हु मैं ,

पर अफ़सर अभी भी है गुस्से में ।


कितना ही करूं काम,गलतियों को सुधारू मैं ,

कितना ही भागू,आंखों को थकाऊ मैं ,

कितना ही अफ़सर के आगे गिड़गिड़ाऊ,सफाई पेश करूं मै ,

तब भी अफ़सर मौका ढूंढ लेता है,फटकार लगाने के ।


बस अब ये चीड़ सही नहीं जाती ,

ये तीर कलेजे को गहरा है भेद जाती ,

आंखों से अश्रु बहना चाहे तो भी बह नहीं पाते ,

काम करने की इच्छा भी दिन ब दिन मरती जाती ।


अब तो अफ़सर के नीचे काम करना नहीं चाहता ,

पर मै क्यों नहीं मांगता स्वाधीनता ।।


काम के दबाव में,खुशियों के अभाव में ,

काम करूं,तो भी कुछ हासिल नहीं होता ,

तब भी मैं क्यों नहीं मांगता स्वाधीनता  ।।


अब तो यह आंखे भी अफ़सर से मिल नहीं पाती ,

चीख निकलना चाहे ,तो भी निकल नहीं पाती ,

अब तो मैं सफाई भी पेश करना नहीं चाहता ,

तब भी मैं क्यों नहीं मांगता स्वाधीनता ।

अब मैं नहीं मांगता स्वाधीनता ।

अब मैं नहीं मांगता स्वाधीनता ।।


By Gourav Chandna


Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

7 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Pragya Chandna
Pragya Chandna
Dec 05, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

True

Like

Abhay Parmar
Abhay Parmar
Nov 26, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Nice

Like

Abhay Parmar
Abhay Parmar
Nov 26, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Nice

Like

YUP Gaming
YUP Gaming
Nov 24, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Good

Like

shewtaravigupta
Nov 24, 2025

बेहतरीन 👍🏻

Like
bottom of page