किरण - By Anita Bahuguna
Written By: Anita Bahuguna
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Anita Bahuguna, writing under the name Kiran, presents her evocative poem "किरण" in the Poetry category of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This piece explores the profound themes of light, nature, and the journey of life, crafted in a lyrical and reflective style. Join us as we delve into the resonant imagery and thematic depth that Anita's work brings to this prestigious literary event.
About the Work
In "किरण," Anita Bahuguna weaves a tale of light's journey, personifying it with familial bonds and a quest for connection. The poem's imagery vividly illustrates the interplay between light and darkness, capturing the essence of life's transitions. Her poetic style merges traditional Hindi verse with a modern sensibility, creating a rich tapestry of emotions and reflections on existence and belonging.
Kiran
Original Submission by Anita Bahuguna
किरण
रचनाकार- अनीता बहुगुणा
पिता सूर्य, रोशनी माता से किरण उपज आई,
बहन उषा उसे लिए गोद में फूली न समाई।
ज्यों-ज्यों पिता नभ पटल पर छूने लगे ऊँचाई,
त्यों-त्यों किरण पर भी छाने लगी तरुणाई ।
उषा और किरण दोनों ही खुशी से झूमीं और इतराईं।
माँ रोशनी ने कहा अब तुम भ्रमण पर जा सकती हो,
छूकर धरा का कोना-कोना संध्या को वापस घर आ सकती हो।
हाँ! होने देना न अंधकार वरना खो जाओगी गहन रात में,
तम में अस्तित्व अपना बचाकर हम तक कैसे आ पाओगी?
हममें कैसे फिर मिल पाओगी? अविरल धारा हो किन्तु नाज़ुक हो,
नज़रों से दूर माता-पिता की होकर, रहे भान सदा इसका तुम को।
सब कुछ सुनकर, मानो गुनकर उषा और किरण धरती पर आईं।
खेत-खलिहान, घर-घर के भीतर, कोने-कोने में, खुले बागानों में,
पर्वत, नदिया और सूखे मैदानों में कीर्ति माँ रोशनी की फैलाई।
किरण में चंचलता, तरुणाई और उषा में गहराई थी,
जाने कब और कैसे दोनों के नाज़ुक पर कंधों पर
भार बड़ा धरती को ऊष्मा से सींचने का आ पड़ा।
पदचाप तो उसी के थे पलट कर जब उषा ने देखा,
न दिखती थी किरण, पदचिह्नों की थी बस एक रेखा।
मुख पर चिंता इस बात से छलक आई थी।
आकाश कहाँ और कहाँ धरती का यह कोना,
माता-पिता और घर से कितनी दूर, कब निकल वो आईं?
व्यथित उषा लौट चली घर, जब किरण को खोज न पाई।
किरण छोड़ उषा का दामन, सागर की चंचल लहरों से खेल रही थी,
पिता जो पूर्व में प्रातः था, दिन में नभ के मध्य में खड़ा
देखते-देखते ही पश्चिम में क्षितिज से कब विलुप्त हुआ?
बाहों में झुलाने वाली बहन उषा भी अब नजर न आती थी,
घबराई-सी किरण पड़ी मंदिम, हाथ बहन का छोड़ क्या चतुराई की?
मार्ग दिखाता था दिनभर प्रकाश बनकर उनका बड़ा भाई,
बिछड़ गई है उन सबसे बात यह अब समझ में उसके आई।
जन-जीवन संबल उनका ले रहा था, तब याद आया,
जिम्मेदारी होगी भारी माँ ने पहले ही था समझाया।
थक गई थी दिनभर, किरण जो सूर्य से उपज आई थी,
बहन उषा के साथ मिलकर धरती पर सक्रियता ले आई थी।
किरण मंद ज्यों ही पड़ी, बात माता की दोहराई,
हुआ अंधकार तो दोनों गहन तम में खो जाओगी,
पिता सूर्य और माता रोशनी का सामीप्य न पाओगी।
लौट चली किरण भी होते ही संध्या, पहुँची पितृ-गृह,
देखा, प्यारी बड़ी बहन उषा कब की विदा हो चुकी थी!
प्रकाश श्वेत से श्याम हुआ, नव वधु निशा घर में चली आई थी,
एक गहरा नि:श्वास.. फिर माता-पिता को देख मुस्काई थी।
जिन की कोख में पाया था जन्म, जिन्होंने वो उपजाई थी,
सोने मीठी नींद, नन्हीं-सी किरण यों उन्हीं में फिर समाई थी।
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar celebrates diverse voices in literature, providing a platform for poets and writers to share their unique perspectives. This competition is a testament to the power of words and creativity, fostering a community where imagination meets expression.
We extend our heartfelt thanks to Anita Bahuguna for her participation with "किरण" in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her exploration of light and life's journey adds depth to the competition, and we look forward to seeing more of her creative expressions in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments