ज़िन्दगी के अनेक रूप
By Priyanka
नाम भी उसका मजा देता है, दर्द सीने में जगा देता है I
अपनी सूरत बुरी नहीं उतनी, आईना जितनी सजा देता है II
जिसको जिंदगी देता है मौला, उसको फिर कौन कज़ा देता है I
उसके मिलने का यही आलम है, जब भी मिलता है दगा देता है II
चांदनी रात का जवान मौसम, नींद आँखों की उडा देता है I
हुस्न एक ऐसी बाला है, जो पानी में भी आग लगा देता है II
==============================================
2
मेरी जिंदगी की हर आरजू भी तू , मेरी हर ख्वाइश भी तू,
हर सांस भी तू
तेरे बिना लगे हर मंजिल बेवजह
प्यार इतना की तू है तो मैं , नहीं तो जीना भी एक सजा I
तेरी हर बात मेरी ज़िंदगी की किताब बन गयी ,
तेरी हर सांस मेरी ज़िन्दगी बन गयी II
==============================================
3
ऐ वक़्त तूने सिखाया जीने का सलिका,
ख़ुशी में खुश होना , दुःख में भी मुस्कुराकर जीना I
हँसते हुए को और हँसाना, रूठे हुए को हंसने की वजह देना
प्यार से रिश्तों को संभालना, टूटे हुए एहसासों को प्यार से बांधना
ऐ वक़्त तूने सिखाया जीने का सलिका II
==============================================
4
जिंदगी न जाने कब हमसे रूठ गई,
ख़ुशी के वो चंद पल कब पराए हो गए
पता ही न चला I
जिनका हाथ थामकर दुनिया जाने थे ,
वो कब हाथ छुड़ाकर चले गए
पता ही न चला I
जिन्हें बरसों तक अपना कहकर इतराते रहे वो तो पराए निकले,
कब अपने पराए में बदल गए
पता ही न चला I
जिंदगी न जाने कब हमसे रूठ गई
पता ही न चला II
==============================================
5
ज़िंदगी की खास बात---
जो पल बीत गया वो दोबारा नहीं आएगा,
वो रिश्तों की ख़ुशी जो एक दूसरे के साथ होने पर मिली थी,
वो प्यारा सा एहसास जो एक दूसरे को परेशान करने से मिलता था,
वो माँ-बाप का प्यार भरा दुलार, कि वो हमसे ज्यादा प्यार करते हैं।
वो पल भी क्या हसीन हुआ करते थे,
जब चोट हमें लगे और दर्द सबको होता था
काश वो दिन दोबारा लौट आते
वाह रे ! ज़िंदगी तेरी भी क्या ख़ास बात है।।
==============================================
6
ये दूरियां भी अजीब होतीं
दूर हो कर भी कोई इतना पास आ जाता,
जब आँखें बंद करूँ तो बस वही नज़र आता।
जब उसे महसूस करना चाहूँ,
तो उसकी यादें रूह को छू जातीं।
जब उसे देखना चाहूँ तो मेरी हर सांस में,
दिल के हर एहसास में, बस वही दिखाई देता
यही तो हैं वो प्यार, जो हर किसी को प्यार करना सिखा देता।।
==============================================
By Priyanka

Comments