होठों पे मुस्कान (परिवार से)
By Himani Agarwal
जन्म देने के बाद उसकी पहली झलक,
लाती है होठों पे मुस्कान,
नन्हे हाथों से उंगली थामना,
लाता है होठों पे मुस्कान,
मां का गोद में बिठाकर सिर सहलाना,
लाता है होठों पे मुस्कान,
पापा का बिन बोले,
हर इच्छा पूरी करना,
लाता है होठों पे मुस्कान,
तू डर मत, तेरे पापा तेरे साथ हैं,
बस इतना कह जाना,
लाता है होठों पे मुस्कान,
डांटने के बाद मां का,
वो दबे होंठ मुस्काना,
लाता है होठों पे मुस्कान,
गर दिल से सोचें तो,
माता-पिता का साथ ही है,
हमारे होठों की मुस्कान।।
By Himani Agarwal

Comments