top of page

हिममानव

By Dhruwa Shankar Prasad


जब जाड़े के दिनों में

सूरज की ऊष्मा थोड़ी कम हो जाती है

इस ऊष्मा की कमी की भरपाई के लिए 

हमारे घरों में कुछ वस्तुएं पाई जाती हैं

इनमें से कुछ को स्वेटर कहा जाता  है

कुछ को  जैकेट कहा जाता  है

कुछ को कार्डिगन कहा जाता है

कुछ को  मफरल कहा जाता  है

कुछ को स्कार्फ कहा जाता है...



पर आश्चर्य !

बड़ों के बार-बार समझाने के बाद भी

बच्चों को समझ कहां आता है !

स्वयं को जब दर्पण में देखते हैं

इन्हें हिममानव नजर आता है !


हे ! भ्रम -निर्मित स्वघोषित हिममानव !

जाड़े में ठिठुरते रहना 

क्लासरूम से बाहर धूप की चाह में जाते रहना

फैशन के बहाव में बहते रहना 

खुद से खुद ही उलझते रहना

फिर उलझन को अनसुलझा छोड़ते रहना

बुद्धिमानी नहीं  है

यह बात आपको क्यों  समझ आती नहीं है ?


बस आप से  इतना कहना है

जान है , तो जहान है

यह  फैशन , यह अति उत्साह कुछ काम न आयेगा

जब आपको जाड़ा लग जाएगा

और तो और तबियत ज्यादा  खराब होने पर इंजेक्शन भी लग जाएगा 

विद्यालय भी छूट जायेगा



इसीलिए घर में स्वेटर, जैकेट , मफरल, कार्डीगन, स्कार्फ... नया पुराना जो भी है

उसे पहना कीजिए

लोग क्या सोचेंगे - यह मत सोचा कीजिए

अच्छे से तैयार हुआ कीजिए

फिर विद्यालय आया कीजिए

ठंड से खुद को खुद बचाया कीजिए

ठंड से खुद को खुद बचाया कीजिए ।


By Dhruwa Shankar Prasad


Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth.  Some part of us is

 
 
 

5 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
cryptotrader101101
Dec 13, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Nice poem

Like

Rated 5 out of 5 stars.

👍

Like

Rated 5 out of 5 stars.

Nice one

Like

Anuj Soni
Anuj Soni
Dec 12, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Very nice poem

Like

MP Education point
MP Education point
Dec 12, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Super poem

Like
bottom of page