हिंदी छेड़ेगी मधुर तान
Updated: Jul 12, 2025
By Shalini Sharma
हिंदी छेड़ेगी मधुर तान
एक दिन लाएगी शुभ विहान
जब युवा विवेक जग जाएगा
हिंदी का परचम लहराएगा
बढ़ जाएगा भारत का मान
अटल होगा इसका स्वाभिमान
इसकी महता को खोने वाले
खुद सोचे क्या खोएंगे
इसकी महता को गाने वाले
प्रेम बीच के बोएंगे
यह बनेगी उन्नति का अभियान
नभ पर छाएगी ऐसे
जैसे चंद्रमा पर चंद्रयान
हिंदी छेड़ेगी मधुर तान
By Shalini Sharma

Comments