हारना क्या होता है
By Gourav Chandna
परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थी क्या हार गए।
क्या हार गए संघर्ष में पिछड़े हुए उद्यमी।
क्या हार गए वो हर एक जिसने प्रयास किया
पर सफल न हुआ,
जिसने अपना आपा खोया,जिसने खूब अश्रु को बहाया,
क्या वो भी हार गए।।
क्या वो हार गया,जिसने अपना समय,परिश्रम,
एक काम मै लगाया।
लोगों की गालियों को उसने है खाया,
पर तब भी उसका परिश्रम व्यर्थ गया,
लोगों ने इसे समय की बर्बादी ही कहा,
पर क्या तब भी वो सख्श हार गया।।
अब तो लोगों की बातों ने इतना गन्दा कर दिया है।
की हमे ये भी नहीं पता कि करना क्या होता हैं ।
अफसोस कि बात है,की हमे यह भी नहीं सिखाया गया
की हारना क्या होता है।।
की हारना क्या होता है।।
By Gourav Chandna

Comments