हसीन जिन्दगानी
By Tharadara Hakimafatema
एक एक सांस उपर वाले की मेहरबानी
दी उसने हमें इस जहां में हसीन जिंदगानी
सुबह सूरज का आकर यु हंसना
रात को चंदामामा का मुस्कुराना
पहाड़ों को छु कर हवाओ का निकलना
उन हवाओं में घुमती चिड़िया दिवानी
एक एक सांस उपर.........
छम छम पानी में बच्चों का खेलना
मां का घर में गरम पकोड़े तलना
खिड़की से झांक झांक बाहर देखना
बेहता हुआ वो बारिश का पानी
एक एक सांस उपर........
बचपन का ये अचानक खत्म होना
जवानी में घर की जिम्मेदारियां आना
बुढ़ापे का फिर हमें घर की ओर ले आना
बदलते वक़्त की ये हसीन कहानी
एक एक सांस उपर.......
मिली है ज़िन्दगी जिलों खुशी से
अपनों के हर दम पास रहो मोहब्ब्त से
जान ना पाओगे कब रूह निकली बदन से
जेल लो खुशी से हर एक परेशानी
एक एक सांस ऊपर..........
एक एक सांस ऊपर वाले की मेहरबानी
दी उसने हमें इस जहां में हसीन जिंदगानी
By Tharadara Hakimafatema

Comments