हमें इंतजार करना छोड़ देना चाहिए
By Nisha Dudi
हमें इंतजार करना छोड़ देना चाहिए ,
बिछड़े हुए पलों के वापस आने का, जा चुके लोगों के फिर से मिल जाने का ,
अधूरे रह गए शब्दों के पूरे होने का ,
आधी जी हुई कहानी को फिर से जीने का ,
खुद के एक बार पहले जैसा हो जाने का ,
बचपन के वापिस लोट आने का,
नानी-दादी के वो कहानी सुनने का ,
क्योंकि मैं नहीं देखा कभी भी,
नदियों को वापस पहाड़ों में जाते ,
ना मैंने देखा है शहर आए ग्रामीण युवाओं को फिर से गांव में मकान बनाते ,
ना ही देखा है मुरझाई हुए फूलों को खिलखिलाते,
ना ही मैंने देखा है आंखों से बह चुके पानी को आंखों में समाते,
तो ऐसा इंतजार व्यर्थ हैं ,
इसलिए हमे इंतजार करना छोड़ देना चाहिए,
गुजरे लम्हों के लौट आने का ,
जा चुके लोगों के लोट आने का ,
अधूरी रह गई ख्वाहिशों के पूरे हो जाने का,
इंतजार करना छोड़ देना चाहिए।।
By Nisha Dudi

Comments