स्वतंत्रता पसंद है मुझे भी
Updated: Jul 11, 2025
By Pooja
स्वतंत्रता पसंद है मुझे भी
कभी ये भी तो तू जान
माना, चुना है तुझे मेरे लिए
पर मुझे खूँटे से तो मत बांध
स्वतंत्रता पसंद है मुझे भी............
देख जब तू मुझे मिलने आया था
मैंने तुझसे से कुछ भी न छिपाया था
और तूने भी तो मुझे मैं जैसी भी हूँ वैसा ही अपनाया था
तो अब जब साथ हूँ मैं तेरे
तो बस तू मुझे अपना सा मत ढाल
स्वतंत्रता पसंद है मुझे भी............
तुझे याद है जब तेरी तरफ से एक सवाल आया था
जिसे तूने मेरे शौक जानने के लिए फ़रमाया था
उड़ने का शौक रखता है ये मन
ये तुझे मैंने इशारों मैं ही समझाया था
तो अब जब साथ हूँ मैं तेरे
मुझे पिंजरे मैं तो मत डाल
स्वतंत्रता पसंद है मुझे भी............
देख तेरी सोच का सम्मान मैं भी करती हूँ
तू जो कहता है उसे मानने की कोशिश भी करती हूँ
पर कुछ अच्छी सोच तो मैं भी रखती हूँ
तो अब जब साथ हूँ मैं तेरे
तो कभी मेरी बातों को भी तो मान
स्वतंत्रता पसंद है मुझे भी............
तेरी हर कदम पर साथ देने का वादा है मेरा
तेरी हर उलझनों को सुलझाने का इरादा है मेरा
पर हूँ तो मैं भी इंसान ही
मुझे कठपुतली तो न जान
स्वतंत्रता पसंद है मुझे भी............
By Pooja

Comments