सोचा नहीं था
By Shrishti Sahu
सोचा नहीं था की उनसे इस तरह वापस मिलेंगे
तकरार से शुरु कर दिलों की बातों पर आ रुकेंगे
गुस्सा आता था जिसपर बेहद सोचा नहीं था कि एक दिन उनसे इतना प्यार करेंगे
सालों बाद मिले हैं इस बात का खुदा से शुक्रिया कहेंगे
सोचा नहीं था कि उनसे इस तरह वापस मिलेंगे ।
अक्सर लोगों को कहते हुए सुना हैं
सच्चा प्यार मिले मुश्किल से हैं
जो आपकी रूह को चाहें वो इंसान मिले मुश्किल से हैं
अब लोगों से क्या कहूं कितनी खुशनसीब हूं मैं
जिसको सपने में भी न सोचा हो उसको प्यार कर रही हूं मैं ।
दुनिया में लोग तो कई मिलेंगे
पर उस एक के लिए हम जीयेंगे
प्यार कितना हैं उनसे इस बात का इजहार हम उनसे करेंगे
सोचा नहीं था कि उनसे इस तरह वापस मिलेंगे
तकरार से शुरु कर दिलों की बातों पर आ रुकेंगे।
By Shrishti Sahu

Comments