सूर्योदय
By Chaitali Deepesh Sinha
सूर्योदय से फैलता है, धरती पर प्रकाश,
चमक उठता है सूरज की किरणों से पूरा आकाश|
अँधेरे को हरने के लिए काफ़ी होती है एक किरण,
जिसको करते है लोग हर सुबह जल अर्पण|
चंद्रमा को ढक कर उगता है सूर्य,
और दिखता है प्रकृति को अध्भुत सौंदर्य|
सूरज ही हमें जगाता है,
और काम करने की ऊर्जा देता है|
अगर सूरज ही न उगे तो कैसे होंगें काम,
अगर रात ही न ढले, तो कैसे पूरा होगा विश्राम|
"प्रीत" करती है सूर्य देव को नमन,
क्योंकि उनकी कृपा से ही मिलता है, हमें जीवन|
By Chaitali Deepesh Sinha

Comments