सार्थक जीवन
By Suman Rai
उड़ने के लिए पूरा आसमान हो,
अपने ख़्वाबों की परख और पहचान हो,
मुमकिन होगा सार्थक जीवन।
धर्म और सत्य के लिए सम्मान हो,
अपनी क़ाबिलियत की अच्छी रुझान हो,
मुमकिन होगा सार्थक जीवन।
उच्चतम सम्भावना की कामना हो,
करुणा दया की भरपूर भावना हो,
मुमकिन होगा सार्थक जीवन।
नदी की धार सी संकल्प हो,
प्रयत्नशील ग्रहणशील और परिपक्व हो,
मुमकिन होगा सार्थक जीवन।
किसी भरोसेमन्द का साथ हो,
दृढ़ प्रतिज्ञ का हाथ हो,
मन के माहौल को ऊँचा रखने का ज्ञान हो,
मुमकिन होगा सार्थक जीवन।
By Suman Rai

Comments