top of page

साया नहीं

Oct 4, 2025
1 min read

By Sarthak Shankar Chaturvedi


मैं अपनी छाँव से हर रोज़ कट के चलता हूँ,

अगर ये धूप ही जीवन है, तो मैं साया नहीं हूँ।


हवा की शक्ल में इक ज़हर घुल रहा है अब,

अगर यही साँसें हैं, तो मैं ज़िंदा नहीं हूँ।


किसी मचान से दिन टपकते हैं, चुपचाप,

अगर यही सवेरा है, तो मैं ताज़ा नहीं हूँ।


मुझे हर रोज़ ही ख़ुद से सवाल करने हैं,

अगर यही शऊर है, तो मैं दानिशवर नहीं हूँ।


तमाम रंग हैं चश्मों में, पर नज़ारा नहीं,

अगर यही देखना है, तो मैं देखता नहीं हूँ।


मैं आईनों से भी अब अपना नाम माँगता हूँ,

अगर यही होना है, तो मैं चेहरा नहीं हूँ।


हर इक क़दम पे कोई मिल गया मगर बेजान,

अगर यही मिलना है, तो मैं पाया नहीं हूँ।


हँसी की ओट में आवाज़ काँपती सी लगी,

अगर यही ख़ुशी है, तो मैं हँसता नहीं हूँ।


गुलों की बात करें भी तो काँटे सुनते हैं,

अगर यही बयां है, तो मैं लफ़्ज़ भी नहीं हूँ।


जो कुछ नहीं भी रहा, वो भी बोझ लगता है,

अगर यही सुकूँ है, तो मैं हल्का नहीं हूँ।


‘साया’ हूँ सिर्फ़ उस दरख़्त का जो गिर गया था,

अगर यही जीना है, तो मैं 'सार्थक' नहीं हूँ।


By Sarthak Shankar Chaturvedi


Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

6 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Nandika Srivastava
Nandika Srivastava
Nov 22, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

👏

Like

Nandika Srivastava
Nandika Srivastava
Nov 21, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Amazing 👏

Like

Mohd Azhar
Mohd Azhar
Nov 21, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Beautiful yaar

Like

Shubham srivastava
Shubham srivastava
Nov 21, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

♥️♥️♥️

Like

Alwin Joseph
Alwin Joseph
Nov 21, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

✨✨

Like
bottom of page