शायरी लग जाए
By Abhishek Choudhary
रब करे उनको हमारी शायरी लग जाए
हमसे उनको हमारे जैसी दिल्लगी लग जाए।
वो आ बैठे हमारी पलकों के सामने
हमको उन्हें ताड़ने की नौकरी लग जाए।
हमें उजाड़ने वाले खुद उजड़ जाएं
और फिर उनको संवरने में जिंदगी लग जाए।
कुछ लोग हमारी तन्हाई पर कोसते है हमें
जी करे उनको हमारी बेबसी लग जाए।
जिनके खयालात का जाम हम लिया करते है
उनको हमारे खयालों की मैकशी लग जाए।
सादगी इंसान को इंसान बनाए रखती है
काश हर शैतान को सादगी लग जाए।
By Abhishek Choudhary

Wow