शायर बनाया तेरे प्यार ने
By Shrishti Sahu
बेरंग से जिंदगी को रंगीन बनाया तेरे प्यार ने खामोशियों से भरे इस मन को खुशबू से महकाया तेरे प्यार ने
मेरी अँखियों से नींदों को चुराया तेरे प्यार ने
इस पागल सी लड़की को शायर बनाया तेरे प्यार ने |
मुझको मुझसे चुराया तेरे प्यार ने
खोया हुआ विश्वास लौटाया तेरे प्यार ने
रोते हुए भी मुस्काना सिखाया तेरे प्यार न
इस पागल सी लड़की को शायर बनाया तेरे प्यार ने |
प्यार में जान वार देना सिखाया तेरे प्यार ने
तेरी खुशियों में खुद को खो देना सिखाया तेरे प्यार ने
तुझे जीतता देख खुद हार जाना सिखाया तेरे प्यार ने
इस पागल सी लड़की को शायर बनाया तेरे प्यार ने |
खुशनसीब थी मैं जो तेरे प्यार के पीछे छुपी तेरी बेवफाई को पहचान सकी
तेरे जाने के बाद खुद को संभाल सकी
तुझे तेरे रकीब के साथ देख मुस्का सकी
तुझे अपने दिल से निकाल सकी।
बेशक तेरी वाली बड़ी प्यारी है
लोगो ने पसंद की मेरी शायरी है
कागज पर लिखने के लिए अफसाने दिए तेरे प्यार ने
इस पागल सी लड़की को शायर बनाया तेरे प्यार ने ।
By Shrishti Sahu

Comments