top of page

शहज़ादी

Oct 26, 2024
1 min read

Updated: Jul 5, 2025

By Shreya Paul


शहज़ादी तो मुझे सब पुकारते रहते हैं

मेरे फरमान पे बेग़रज़ सब रहते हैं।


किसने मुझे तावीज़-ए-पुरफ़ान कहा

ये मुझे ज़ीनत का सामान कहते हैं।


लोगो को मेरी जिंदगी मुमताज़ लगी

दीवार-ए-कांच आँखों पे पट्टी से रहते है।


मुझे अंजान सहेली का ख्याल क्यों आया?

मुझे शहज़ादी चुप रहने के लिए कहते हैं।


मेरी सहेली अपने मु’आशरे में मुफलिस हुई

उसकी ताबीरे मदद को तलाशते रहते हैं।


उसके हिस्से की रूई मेरे तकिए में समाए गए

रेशम की चादर या गिरहें मुझे जकड़े रहते हैं।


मैं बाहर शहज़ादी हूं लेकिन अंदर एक सवाल

मेरे ख्याल औरत होने का हक छींते रहते है।


आज अपनी कूवत से कांच तोड़ दो ‘समानाज़’

लोग तुम्हें जल्लाद शहज़ादी कहते रहते हैं।


(Samaanaaz is my pen name so I have mentioned it in the last couplet)


By Shreya Paul



Recent Posts

See All
Moonlit

By Alia Gupta The moon shines bright. As the daughter of Hecate herself, dreams of her beloved She rustles his gentle hair His heartbeat...

 
 
 
The Escape

By Alia Gupta It's all a haze; she sits down with grace, The world quiets down, Muffled voices, blurry all around The rhythm of her heart...

 
 
 
The Definition

By Alia Gupta She was thirteen. She didn't know what love was. She had heard about it. Might have seen it. So, she searched for it. But a...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page