शमा और परवाना:
By Aaishpreet Bajaj
शमा ने कहा परवाने से:
“मत मिटा फासलें
तू कहीं दूर चला जा
रहने दे मुझे मेरे हाल पे,
बस खुदको बचा कर मुझ पर एक अहसान कर जा।
अकेलापन मेरा नसीब है,
ये इश्क़ तेरी तबाही बन जाएगा।
और मै नहीं चाहती
मै नहीं चाहती तुझे खोना,
मै आग हूँ तू जल जाएगा।“
और जानते हो परवाने ने क्या कहा
परवाना कहता है:
“कोई मेरी रात का दिन बनकर आया है,
मेरे अंधेरों मे रोशनी लाया है,
हाँ! मेरी अधूरी जिंदगी को कोई पूरा करने आया है।
मोहब्बत सिर्फ तू निभाए
ये मुझे रास नहीं,
तू क्या है मेरे लिए
अभी तुझे एहसास नही।
तुझे बुझता देख पाना
मुझसे हो नही पाएगा
जीतें जी ये दिल जुदाई सह नही पाएगा।
खतम होना पड़े अगर,
ये परवाना तब भी शमा में समा जाएगा,
की मेरा तेरे इश्क़ मे मरना
फिर एक मिसाल बन जाएगा।
मगर तू फ़िक्र ना कर इस जहान की
अधूरी ही सही
ये कहानी अभी बाकी है।
तुझसे मिल सकूँ जहाँ,
उस जहान मे जाना अभी बाकी है।“
By Aaishpreet Bajaj

amazing
👌👌
🌻🌻💞💞wonderful lines
🥰💕
❤️