"वो चिट्ठी वाला प्यार"..!
By Shobhana Thakur
वो चिट्ठी वाला प्यार भेजो ना..!
वो बार-बार "I love you" लिखकर मिटा देना..!
पीछे पेज पर दिल बना देना..!
ना भेजना — और ख़त को संभाल लेना..!
तुम फिर से वही आशिक बन जाओ ना..!
वो चिट्ठी वाला प्यार भेजो ना..!
"तुम ठीक तो हो?" — कितनी बार पूछते थे..!
एक शब्द लिखने में भी कितना सोचते थे..!
जो टाइप करके delete ना हो..!
वैसा वाला मैसेज भेजो ना..!
वो चिट्ठी वाला प्यार भेजो ना..!
कहाँ टूटते थे आसानी से वो रिश्ते..!
किसी की feelings कहाँ थीं इतने सस्ते..!
Block का तो कोई option ही नहीं था..!
Unlock वाला इश्क भेजो ना..!
वो चिट्ठी वाला प्यार भेजो ना..!
वो चिट्ठी वाला प्यार भेजो ना..!
By Shobhana Thakur

Lovely 😍👌🏻
This is what true, unconditional love
One feeling which everyone can feel