लहर लहर लहराता
Updated: Jul 21, 2025
By Christian Eric Paul

लहर लहर लहराता, संदेश सुनाते जाता,
तिरंगा देश की शान है, इस मिट्टि की पहचान है।
विरो की वीरता की गाथा, सबसे ऊपर केसरी गाता ।
अनगिनत बलिदानोंको युगो युगो तक रहे सुनाता।।
लहर लहर लहराता ...
संदेश शांति अमन प्रेम का, मध्य में है ये श्वेत सुनाता।
लड़ो न तुम आपस में प्यारो, राग एकता का वो गाता।।
लहर लहर लहराता ...
सम्पनता और समृद्धि की बात अंत में हरा है करता।
हर घर में खुशहाली हो यही तो है बस उसको भाता।।
लहर लहर लहराता ...
बनो गतिशील, त्यागो आलस, चक्र हमे है ये सिखलाता।
वशुधैव कुटुंब का नारा हर कोने तक है फैलाता।।
लहर लहर लहराता ...
By Christian Eric Paul

Comments