लगता मुझे तुमसे
By Shrishti Sahu
कौन होते हो तुम इस कदर मेरा दिल चुराने वाले
कौन होते हो तुम मुझसे अपना दिल लगाने वाले
जानती तो नहीं हूँ तुम्हे पर तुमसे मिल के अहसास कुछ खास हुआ हैं
लगता हैं मुझे तुमसे प्यार हुआ हैं ।
अभी अभी तो मुलाकात हुई थी
बातों बातों में तकरार हुई थी
लगता हैं पलभर में दिल ने तुम्हे अपना मान लिया हैं
शायद मुझे तुमसे प्यार हुआ हैं ।
भूल न पाऊँगी उस पल को आज भी जब
लोगों की भीड़ में तुमने मुझसे बात की थी
झगडा ही सही कुछ तो शुरवात की थी
अजनबी से होकर भी तुमसे मिल के अहसास कुछ खास हुआ हैं
लगता हैं मुझे तुमसे सच्चा प्यार हुआ हैं।
आज भी जब याद करती हूँ मैं हमारी पहली मुलाकात को
तकरार से शुरू हुई हमारी पहली बात को
साथ तो नही हो तुम पर मेरे दिल में समाए रहोगे
तुमसे मिल के यू बिछड़ जाने का अहसास कुछ खास हुआ हैं
लगता हैं मुझे तुमसे इश्कवाला प्यारवाला सच्चा प्यार हुआ हैं ।
By Shrishti Sahu

Comments