रोज की पढ़ाई
By Savita
हर कोई यहां पढ़ने में लगा है
कोई किताबे पढ़ रहा है तो
कोई किसी की आंखे
कोई चेहरे पर लिखा नूर
तो कोई अनकही बातें
कोई खामोशी में भी कुछ
नई सी कहानियां पढ़ रहा है
तो कोई कहे हुए शब्दो के पीछे
छिपे हुए मतलब पढ़ रहा है
यहां बहुत कुछ है पढ़ने को
हर कोई अपने हिसाब से पढ़ रहा है
By Savita

Comments