रूहानी प्रेम कहानी
By TanuShree Patwa
प्रेम कहानी कुछ यू रूहानी,
याद है ना तुम्हे वो परियों की कहानी।
एक था राजा, एक थी रानी,
अधूरी नही है इनकी प्रेम कहानी।
थोड़ी खट्टी मिठी सी है इनकी जुबानी,
आसान इनकी भी नही है कहानी।
इश्क़ है इनका बेहद नूरानी,
प्यार टकरार से भरी इनकी कहानी,
मोहब्बत से भरी इनकी ये जिंदगानी,
प्यार पे मर मिटने की कहानी।
दास्ताँ-ए-मोहब्बत संग शामिल है कुर्बानी,
बदलते मौसमो की ये कहानी।
जिंदगी के फसाने मे चाँद सी चाँदनी,
क्या तुमने कभी सुनी है परियों की कहानी।
पत्थर-काँच का इश्क़ नूरानी,
रूह से रूह तक की ये रूहानी कहानी।।
By TanuShree Patwa

Comments