राम अवतार
Updated: Jul 18, 2025
By Asha Rani Sharan
कितना सुंदर होगा वह पल
जब लेकर मनुज अवतार
प्रभु श्री राम धरा पर आए
धन्य हुई अयोध्या नगरी
खुशियाँ छाई होंगी अपार
प्रभु श्री राम धरा पर आए
नहीं सुखी था उनका जीवन
वनवास की पीड़ा झेली
पत्नी से भी विलग हुए
पितृ वचन का रखा मान
कभी नहीं मर्यादा तोड़ी
मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए
प्रभु श्री राम धरा पर आए
केवट से मैत्री धर्म निभाए
भीलनी शबरी को माता कह
सच्ची भक्ति को मान दिए
सुग्रीव को बाली से मुक्त कराए
सेवक हनुमान को गले लगाए
प्रभु श्री राम धरा पर आए
पाप और दुराचार का अंत करने को
राक्षसों से धरा को मुक्त करने को
प्रभु श्री राम धरा पर आए
आओ सब मिलकर खुशी मनाऍ
पुनः प्रभु अयोध्या आए
By Asha Rani Sharan

Comments