ये वक़्त भी गुज़र जाएगा
By Deeksha Kohli
थम जाओ ठहर जा
कोरोना को मिट जाने दे
शाम ही तो है गुज़ार ले,
वो नई सुबह आने तो दे
लापरवाही की ज़द में गर जीवन खो जाएगा
तो शख़्सियत मिट जाएगी फ़िर सूरज न देख पाएगा
तो हौसला रख
ये वक़्त भी गुज़र जाएगा।
राह मुश्किल ही सही
पर मंज़िल पानी है हमें
सफ़र की कठिनाइयाँ
पार करनी हैं हमें
डगमगाते कदम से तो बस तू घबराएगा
हिम्मत रख
ये वक़्त भी गुज़र जाएगा
फिर बहारें आएंगी
कलियाँ फ़िर खिल जाएंगी
काल की चक्की चलेगी
खुशियां हर घर आएंगी
भूल कर फिर इन गमों को
तू भी फ़िर मुस्कुराएगा
तो उम्मीद रख
ये वक़्त भी गुज़र जाएगा
By Deeksha Kohli

Comments