यकीन है मुझे
Updated: May 3, 2024
By Shivani Jadhav

कब, कहाँ, कैसे
इस बात की खबर नहीं, पर
तुझसे मुलाकात होगी जरुर
इस बात पर यकीन है मुझे.....
तू महबूब नहीं,
ख्वाब है मेरा....
तुझे जीतना नहीं,
जीन है मुझे.....
अब तुझको ही तुझसे माँगना है,
इस बात पर यकीन है मुझे.....
तू मुझसे दूर ही सही, पर
तेरे होने का एहसास मेरे बेहद करीब है
लफ्जों से कैसे बयां करूँ,
तेरे साथ होने का ख्याल ही दिल अजीज है...
तुझसे ही मै और तुझमे ही मै
इस बात पर पूरा यकीन है मुझे.......
By Shivani Jadhav

Comments