मोहब्बत की अनोखी दास्तान
By Pooja R.Dubey
सुनो!!!
प्रेम कहानियां लिखने का शौख है मुझे,,
मिलोगे जब तुम तो हमारी कहानी लिखूंगी,,
कुछ अपनी कुछ तुम्हारी रवानी लिखूंगी,,
बनकर सीता तुमको राम लिखूंगी,,
शिव गौरी सा मिलन लिखूंगी,,
चाहे जितने रूप हो तुम्हारे,,
मैं खुद को तुम्हारी अर्धांगिनी लिखूंगी,,
तुम्हारी हर अदा में तुमको वफ़ादार लिखूंगी,,
मोहब्बत की कुछ ऐसी दास्तान लिखूंगी,,
तप शिव-गौरी सा कर मैं तुमको अपना अर्धांग लिखूंगी
गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर तेरे नाम का सजा,,
मैं खुद को तुम्हारे वामांग लिखूंगी,,
हाँ!! लिखूंगी कुछ ऐसा जिसमे मेरे हर रूप में तुम्हारे प्रेम का हर अंदाज बयां करुगी,,
मिलोगे जब तुम तो खुद को तुम्हारा और तुमको अपना हक़दार लिखूंगी,,
बस ऐसी ही एक मोहब्बत की अनोखी दास्तान लिखूंगी...!!!
By Pooja R.Dubey

Comments