मोहब्बत का सफर
By Tharadara Hakimafatema
मोहब्बत जिंदगी का एक हसीन लम्हा
जिस्से हो जाये बन जाये वो पूरा जहाँ
सिर्फ नाम उनका चेहरे पे मुस्कान लाए
एसा है ये असीम चंचल मन का धुंआ
ये वक़्त हर किसी की जिंदगी में आया
खुद से ज्यादा किसी ओर की फिक्र लाया
एक पल उसे खुद से दूर ना किया जाए
अपनो से ज्यादा दिल का अज़ीज़ बनाया
बहते पानी की तरह वक्त बहने लगा
डुबते को तिन्के का सहारा मिलने लगा
जब कोई अपना ना था जिंदगी में आस पास
वो अकेला ही हमे जिंदगी में काफी लगने लगा
अंधेरी रात में जैसे कोई सुरज बन गया
तूफानों के समंदर से लड़ने हिम्मत दे गया
बिन कही बातो को यु आंखों से पढ़ के
वो अंजान आज दिल का हाफिज बन गया
बार बार डरता हुवा मन उसे अपनाना चाहें
परिवार का एक अहेम हिस्सा बनाना चाहें
समाज और लोगो की बेनाम बातों के बीच
गुमनाम दिल हिम्मत समेटे उसका होना चाहें
वक़्त जाते हर किसी की यही दास्ताँ बनी है
प्यार के बाद लोगो की बात नज़र आई है
मा-बाप की इज़्ज़त के खातिर किसी ने
अपने ही प्यार की कश्ती खुद डूबोई है
कूच फख्र दिल एसे भी जुडते देखे है
हर खुशी ओर ग़म साथ साथ जिते है
जब साथ लेकर मा-बाप की दुआएं
अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करते है
जैसे डूबते को तिनके का सहारा होता है
वैसे एक सच्चा हमसफ़र जरुरी होता है
दुआ है मेरी हर किसी की मोहब्बत हो पूरी
साथ रहे वो जोड़ा जो एक दुसरे का होता है
By Tharadara Hakimafatema

Comments