मोहब्बत
By Tejashree Bhanudas Shitole Ranmale
आपकी बाहों में ज़न्नत का साया मिल गया
जुगनू सी ज़िंदगी को रौशन आसमाँ मिल गया
आपके तशरीफ़ रखते ही आँखों में कशिश जगमगा उठी
जैसे बेजान से दिल में धड़कने जाग उठी
अब कुछ यूं ज़ोरों से धड़क रहा हैं ए दिल हमारा
इस उल्फ़त में कहीं, ना मारा जाए बेचारा
आपके साथ ज़िंदगी गुजारने की आरजू हैं
छोटासा आशियाना सजाने की ज़ुस्तज़ु हैं
हम दो और हमारे दो में ज़िंदगी खुशहाल हो जाएगी
जब आप हमारी दिल की मल्लिका बन जाएगी
मोहोब्बत से आपकी डोली सजाएंगे
कुमकुम से आपकी माँग भरेंगे
कदमों में बिछादेंगे आपकी हजारो खुशियाँ
ना कभी आपकी आँखों में आँसू आने देंगे
ता उम्र आपकी हर नादानी, हर बचपना, हर गुस्ताख़ी,
हर ख्वाईश और हर सपने को अपनी पालकोंपर बिठाए रखेंगें
ज़िंदगी के हर मौसम में आपका हमसाया बनकर आपको गम के साए से मिलों पार रखेंगें
मौत को भी आपके बाद ही गले लगाएँगे क्योंकी
जब तक आप हो आपका ख्याल रखेंगे
आपको महफ़ूज़ रखेंगें…!!!
By Tejashree Bhanudas Shitole Ranmale

Comments