मैंने तुझको चुना होगा जब
Updated: Jul 20, 2024
By Jaya Bhardwaj

मैंने तुझको चुना होगा जब,
बस तुम मुझसे क्यों ना पूछना।
नहीं बता पाऊंगी मैं तुम्हें, क्या ख़्याल उस वक़्त मेरे ज़हन में आया होगा।
शायद तेरा अंदाज़, तेरे अल्फाज़, तेरा मिजाज़ मुझे भाया होगा।
बख़्शीश- ए- ख़ुदा समझकर ही शायद मैंने तुझे अपनाया होगा।
बस तुम मुझसे क्यों ना पूछना,
क्या ख़्याल उस वक़्त मेरे ज़ेहन में आया होगा।
मान लिया था तुम्हें हमदर्द, हमराही, हमनवां।
क्या पता था कुछ वक़्त के लिए ही तेरा साया होगा।
क्योंकि अब जो तुम मेरे साथ नहीं,
तो शायद उस ख़ुदा ने भी अपनी अधूरी लिखी कहानी में,
पूर्ण विराम लगाया होगा।
और उसका भी दिल भर आया होगा।
बस तुम मुझसे क्यों ना पूछना
जब मैंने तुम्हें चुना था,
क्या ख्याल उस वक़्त मेरे ज़ेहन में आया होगा।
By Jaya Bhardwaj

Comments