मैं बंधेज
Updated: Oct 8, 2022
By Akarshan Agrawal
सिंधु घाटी सभ्यता हो या ,बाना भट्ट का हर्षचरित -
वेदों पुराणों की स्याही हो या ,अजंता की कोई मूरत |
मीरा बाई की कुसुमल साड़ी हो या -
हो राणी सती की लाल चुनर |
सदियों ने सम्भाला इतिहास मेरा रखा मेरी छाप को सहेज ,
बंध बंधन मे भी ना बंधु मरू भूमि में जन्मी मैं बंधेज ॥
जिस चुनर को लहरा लहर ,सावन में वर्षा झूमती -
जिस पीले ओढ़ने को ओढ़ माँ यशोदा जलवा पूजती |
जिस लाल चुनार ने बचाई नरसिंह के भात की लाज है -
जिस लाल चुनार की बहन को मायके से आस है |
जिसे ओढ़ सतयुग में सती ने कर लिया था आत्मदाह -
मैं उन सतीयो के सिर का भेष सौभाग्य दायनी वस्त्र मैं हूँ बंधेज ॥
मैं ही हूँ वह वस्त्र जो स्त्रियों को सुहाग दू -
मैं ही हूँ वह वस्त्र जो माँ बनने का सौभाग्य दु |
मुझसे ही जन्मी सुंगूडी जिसे देश कहता चुनरी -
देख वहा मरी हुई उस सुहागन का हू मैं आखिरी दहेज -
जिसे रो रो कर एक भाई बहन को उढावे,
प्यार के सफेद बूँदों से छपी मैं बंधेज ॥
सूती के कपड़े से थी बनी रेशम में भी इतिहास रचा-
अब 'पॉलिएस्टर' से बनती हूं लोगों के पैसे रुपये बचा |
रंगती थी मैं फ़ूलों के रंग जो देवता को चढ़ते थे -
अब मैं रंगती हूं 'केमिकल' के संग जो जीवो के प्राण हरते है |
वर्षों तक धोयी न जाती थी ऐसा पवित्र था सौभाग्य मेरा -
रंग छूटे तो प्रिय का प्रेम बढ़े ऐसा नदी सरस्वती का उपदेश था |
सुख गई सरस्वती उड़ गया खगेश-
सुख दुख में खुशिया लाने वाली मैं बंधे ज ॥
उपकार एक विधाता ने किया मुझपर की ,अब भी हाथ से बाँधी जाती हूँ -
जितना बंधन हो कड़ा मेरा उतना ही सुंदर छपती हूं |
सूरज और चंदा छाप मेरी तोते मोरों से घिरी हुई -
जैसे प्रेमी रंगे प्रेमिका के प्रेम रंग में ,दो रंगों के मिलन को दर्शाती हूई-
उपकार एक और मैं मांगती |
मेरे तन को तेजाब से मत रंग ओ रंगरेज -
रंग छूटना पहचान मेरी बेरंग जीवन को रंगने वाली मैं बंधेज ॥
भारत मे रण का इतिहास बड़ा जहां, सरहद पर है राणा वीर खड़ा-
मैं उन हिम्मत वाली माओ का चिर हूं जो -
सीमा पर जाते बेटे को जब विदा करे उसकी पत्नी -
हृदय से निकले बस एक ही दुआ सदा उम्र बढ़े मेरी चुनरी की |
हे पुरवाई ! जा गाँव मेरे मेरी माँ पत्नी को तू यह कह दे -
चीन गया माँ तेरा पीलिया ,जल गई प्रेयसी की चुनरी |
यह कह कर दे देना मेरा आखिरी संदेश -
कि मैंने अपने लहू से रंग दीया माँ भारती के सर का बंधेज ॥
By Akarshan Agrawal

Comments