मैं तुझसे से जीना सीख रही हूं
Updated: Jul 16, 2025
By Shweta Kumari

मैं तुझसे से जीना सीख रही हूं,
देख तेरी मासूम मुस्कराहटों को,
मैं फिर से खिलखिलाना सिख रही हूंl
मैं फिर से चलना सीख रही हूं,
लड़खड़ाते तेरे कदमों से मैं,
गिर कर संभालना सिख रही हूं।
मैं फिर से लड़ना सिख रही हूं,
छोटे छोटे तेरे जिद्द से मै,
हर परिस्थिति से जूझना सिख रही हूं।
मैं गमों को भूलना सिख रही हूं
तेरी मासूम शरारतों से मैं,
हर हाल में खुश रहना सिख रही हूं।
मैं फिर से रिश्ते निभाना सिख रही हूं,
देख तेरा वो पल में रूठकर मान जाना,
मैं भी रंजीशे भुलाना सिख रही हूं।
तुझमें खुद को देख रही हूं
मुझमें तुझको देख रही हूं
मासूम तेरी नजरो से,
मैं फिर से दुनिया देख रही हूं।
By Shweta Kumari

Comments