मैं अटल हूँ
By Akanksha Tiwari
मैं अटल हूँ अपने नाम की तरह
मैं अटल हूँ हाँ मैं अटल हूँ
मैं तब भी अटल था जब एहसास था
की देश के लिया कुछ करना है
मैं आज भी अटल हूँ जब मैने स्वतंत्रता की
एक और वर्षगाठ जीली
मैं अटल था अटल हूँ और अटल ही रहूँगा
बस इस अटलता को अटल बाजपाई बन के नहीं निभा सकूंगा
मैं जा रहा हूँ आँखों मे नमी लेके
इसलिए नहीं क्यूंकि मुझे दुःख है मेरे जाने का
पर इसलिए क्यूंकि मैं कुछ और साल अपने देश की सेवा मे लगाना चाहता था
अफ़सोस कुछ सपने पूरे नहीं हो सकते
क्यूंकि उनकी डोर किन्ही और के हाथों मे होती है
एक बात इन् सब मे अच्छी है
जिस माँ की कोख से जन्मा हूँ उसी कोख मे वापस जा रहा हूँ
मानो माँ कह रही हो की थक गए हो मेरे लाल
आराम करलो और भी तो काम करने है
मैं भी मुस्कुरा दिया चलो मैं आ रहा हूँ
बस कुछ देर और इंतज़ार कर लो
मैं अटल हूँ हमेशा यहीं रहूँगा
बस खोजो मुझे पा जाओगे इसी माटी मे हूँ
मैं अटल हूँ अटल था और अटल ही रहूँगा
क्यूंकि मैं अटल बाजपाई हूँ।
जय हिन्द जय भारत।
By Akanksha Tiwari

Comments