मै क्या लिखूँ
By Smita Chaudhary
मै क्या लिखूँ
पहाड़ो की सुन्दरता
और उनके प्रति
अपना प्यार लिखूँ
झरनो की गड़गड़ाहट
या उनको देख के
मेरा खो जाना लिखूँ
नदियों की कलकल लिखूँ
या उसमे भीगने का
एहसास लिखूँ
ऐ मेरे दिल अब
तू ही बता ना
मै क्या लिखूँ
रेगिस्तान की शान्त
सरजमी लिखूँ या
सुनहरी रेत के ढेर का
पैरो तले मुलायम स्पर्श लिखूँ
सर्दियो मे ठंडक का
एहसास लिखूँ
गर्म - गर्म चाय की
चुस्कियां लिखूँ
क्यारियों मे लगे फूलों की
सुन्दरता लिखूँ या
बारिश की बूंदो का
मिट्टी पे गिर कर
सौंधी सी खुशबू का
महकता एहसास लिखूँ
उफ....क्या क्या लिखूँ ।
By Smita Chaudhary

👌🏻👌🏻
👌🏻👌🏻