मेरे पापा…….
By Priya jain
आपकी हर मुस्कान में अपना पन है,
आपकी हर डाट में प्यार है,
आपकी हर बातों में ज्ञान है,
आपकी हर आहट में एहसास है,।।
मेरी जीवन की छोटी-बड़ी चीजों का आपको खयाल है,
मेरे रोने से आपके दिल का हाल बेहाल है,
मेरी हर एक सफलता पर आपके पसीने का स्वाद है,
मेरी हर घाव पर आप की फूक का मलहम है।।
आपकी तस्वीर मेरे दिल में छपी है,
आपकी मुस्कान मेरी आंखों में बसी है,
आपकी हर डाट की आवाज मेरे कानों में गीत की तरह फंसी है,
शुक्रिया करना चाहूंगी ऊपर वाले का, जिन्होंने ने दिया है मुझे यह तोहफा, वादा रहा मेरा उनसे,दिल में बसा कर रखूंगी में आपको, जब तक रहेगा ये जहा, ये आशमा!!
!.......…………………..!
By Priya jain

Comments