मेरे करीब आ कर तो देखो..
Updated: Dec 5, 2022
By Tarif Mustafa Khan
तुम अपने इश्क को कभी आज़मा कर तो देखो,
मेरी बात मानो एक बार मुझ तक आ कर तो देखो।
तुम्हे लगता है जो बातें मैं समझूंगा नहीं,
कभी वो बातें मुझे बता कर तो देखो।
तुम्हारा हर अफसाना मेरे लिए मसनवी है,
तुम अपने गीत मेरे सामने गुनगुना कर तो देखो।
मुझे खोने के डर से मुझसे दूर जा रही हो,
मुझे पाने के लिए मेरे करीब आ कर तो देखो।
By Tarif Mustafa Khan

Comments