मेरा भाई
Updated: Jul 17, 2025
By Smita Roy
कुछ लोग जिंदगी का हिस्सा होते है और
कुछ लोग आपकी पूरी जिंदगी
जैसे की मेरा भाई।
यू तो हर पल मुझे हर पल परेशान करता है
पर एक दिन भी वो ना हो तो बेवजह परेशान रहती हु।
मेरी सारी ख्वाहिशे पूरी करता है,
चाहे उसकी जरूरते अधूरी क्यों ना हो।
एक सच्चे दोस्त की तरह अपने सारे किस्से सुनता है,
और मेरी बेतुकी बातें सुनता भी है।
हम दोनों के खयाल इतने मिलते है की
हमारी प्रतिक्रिया भी साथ आती है।
कुछ बातें माँ से छुपाते है तो
कुछ बेवजह बातों पर माँ से डाँट सुनवाते है।
ना जाने कैसे मेरे जन्मदिन पर
हर बार मेरा पसंदीदा तोहफा ले आता है।
अगर कभी उदास हो जाऊ तो
अजीब शक्ल बना कर हसता है।
एक फ़रिश्ते की तरह हर परेशानी से बचाता है
यू तो मेरे सामने कभी मेरी तारीफ़े नहीं करता
पर दूसरों के सामने मेरे तारीफ़ों के पुल बांधता है।
यू तो लाखों दफ़ा चिढ़ाता है मुझे पर
अगर कोई बोलदे खिलाफ मेरे एक भी शब्द
तो सामते उसकी ले आता है।
आज तेरे जन्मदिन पर
बस इतना कहना चाहती हु
तू हमेसा मेरा साया बन
मेरी उंगली थामे मेरे मेरा ख्याल रखना
मेरी शैतनिया सहना और
पापा की तरह समझदार बनकर
मुझे मेरी गलतियों पे डाटना
तो माँ की तरह बिना बताए मेरी दिल की बातें समझ जाना
दोस्त की तरह अपनी बेइज्जती करवाना
मेरे भाई तुम कभी मत बदलना
भाई तू कोहिनूर है
हमेशा ऐसे ही चमकना।
By Smita Roy

Comments