मेरा देश
Updated: Jul 18, 2025
By Sarthak Gupta

ये देश दुनिया कि आन-बान शान था और हमेशा रहेगा,
जो इसपर मर मिटने का जुनून लोगों की रगों में था वो हमेंशा रहेगा,
मेरा भारत देश अंत से अनंत तक रहेगा।
जिसने दुनियाँ को अंतरिक्ष और विज्ञान की राह दिखाई और आगे भी दिखाता रहेगा,
गणित, सच्चाई, अहिंसा और धर्म का पाठ जो सिखाता था और सिखाता भी रहेगा,
मेरा भारत देश अंत से अनंत तक रहेगा।
विभिन्न, संस्कृतियों के बावजूद भी जो एकता का पाठ सिखाता था और सिखाता भी रहेगा,
तकनीक की राह जीसने दुनिया को दिखाई और दिखाता भी रहेगा,
मेरा भारत देश अंत से अनंत तक रहेगा।
दुनिया ने जिसके साथ कदम से कदम मिलाया था और मिलाता भी रहेगा,
तिरंगा इसका कामयाबी की ऊंचाई को छुकर लहराता था और लहराता भी रहेगा,
मेरा भारत देश अंत से अनंत तक रहेगा, मेरा भारत देश अंत से अनंत तक रहेगा।
By Sarthak Gupta

Comments