top of page

में पागल हु?

Aug 14, 2025
1 min read

By Aqdas Mujtaba Gulam Tajuddin


अचानक ख़याल आता है मुझे एक रात


आसमानों में से कौन है जो मुझे देखता है


ऐसी हसरत भरी आँखों से


ऐसी नरम मुस्कान लिए चेहरे पर


शायद वहम होगा मेरा


लोग पागल तो कहते ही हैं मुझे


कुछ भी सोचता रहता हूँ, देखता रहता हूँ


कुछ चीखें भी सुनाई देती हैं


उनसे बहुत डरता हूँ


वो चीखें मजमूआ बनाके एक रस्सी की शक्ल लेती हैं और लिपट जाती हैं मेरी गर्दन पर


मेरा गला घोंटती हैं कहती हैं


हम ग़लतियाँ हैं तेरे माज़ी की


इन चीखों से मेरे दिमाग़ की नसें फटती हैं


मैं कहाँ जाऊँ, किसको बताऊँ, किससे कहूँ


लोग पागल तो कहते ही हैं मुझे


अपने ही बालों में उंगलियाँ फंसा लेना पागलपन नहीं तो क्या है


एक नाम बड़बड़ाते रहना पागलपन नहीं तो क्या है


ख़ैर मुझे क्या, कहने दो पागल उन्हें


पागल तो वो हुए जो मुझे पागल समझते हैं


शायद वो अंधे हैं, शायद वो बहरे हैं


क्या इतने पाक दामन हैं कि कभी कुछ ग़लत किया ही नहीं


शायद बेदिल, बेमलाल हैं, पर क्यों?


क्या मैं अकेला हूँ, जिसे खुद से डर लगता है


डर लगता है मैं अपनी जान का कुछ न कर लूँ


डर लगता है कहीं अपनी साँसों पे बंध न लगा दूँ


डर लगता है


डर लगता है कहीं अपने दिल को डाँट न दूँ कि धड़कना बंद कर दे


डर लगता है...


By Aqdas Mujtaba Gulam Tajuddin


Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

1 Comment

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
20251093
Dec 04, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

👏👏

Like
bottom of page