मुझे बस लिखना आता है!
By Akansha Ashok
कहते हैं मोहब्बत में सात मुकाम होते हैं,
मुझे एक को भी एहसास करना नहीं आता।
तुम मुझसे पूछते हो इश्क़ क्या है?
और मैं अपने लहजे में तुम्हें ये बात बताऊँ तो...
इश्क़ वो है जिसे मैं अपने नज़्म में लिखूँ,
वो इंसान जो मेरे ग़ज़ल में उतर कर एक लफ़्ज़ बन जाए...
मैं उसे ही इश्क़ कहती हूँ!
मुझे जताना नहीं आता।
मुझे समझाना नहीं आता।
मुझे बस लिखना आता है!
बयान करना नहीं आता..!
By Akansha Ashok

Comments