मुकद्दर
Updated: Oct 5, 2024
By Pranjali Kamble
जिंदगी की राह में
कई मोड़ आते हैं
पर हर एक मोड़ पर
मुड़ना
मुमकिन नहीं होता
और
कुछ पल के लिए
रुक़ना
मुनासिब नहीं होता
न जाने क्यों आते हैं
ऐसे मोड़
जिंदगी में
समझौता करके
भूलना
मुकद्दर में भी
नहीं होता।
By Pranjali Kamble

Comments